फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pak channel running in 29 cities, including Bareilly

बरेली समेत 29 शहरों में चोरी से चल रहे पाक चैनल

Mon, 03 Oct 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 03 Oct 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
कमल शर्मा
विज्ञापन

बरेली।पीओके में सर्जिकल स्ट्राइक के बाद जहर उगल रहे पाकिस्तानी और आतंकवाद समर्थित टीवी चैनल और रेडियो प्रसारण करने वालों के खिलाफ पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। केंद्रीय खुुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट है कि मुस्लिम बहुल शहरों में इन चैनलों का प्रसारण जानबूझकर कराया जा रहा है। कई बार इन प्रतिबंधित चैनलों के प्रसारण के खिलाफ शिकायतें हो चुकीं हैं। उन दिनों ज्यादा गंभीरता नहीं दिखाई गई लेकिन अब भारत पाकिस्तान से रिश्ते ज्यादा खराब हुए तो सख्ती हो गई है। केंद्रीय खुफिया एजेंसी आईबी की रिपोर्ट है कि बरेली, संभल, मुरादाबाद, अलीगढ़, आजमगढ़, कानपुर, सहारनपुर, बिजनौर सहित 29 शहरों के अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में चोरी छिपे पाकिस्तानी और आतंकवाद समर्थित चैनल देखे जा रहे हैं। यहां तक कि चाइनीज ट्रांसमीशन लगाक र इनके रेडियो का प्रसारण सुने जाने की सूचना मिलीं हैं। जो कि भ्रामक  प्रसारण करके भारतीय युवाओं को भ्रमित करने की कोशिश कर सकते हैं। इन भ्रामक सूचनाओं का प्रसारण करने वाले चैनलों के संचालकों के खिलाफ राष्ट्र विरोधी गतिविधि कानून के तहत कार्रवाई की जाएं। खुफिया रिपोर्ट में कुछ चैनल और रेडियो के नामों का भी उल्लेख किया है। 
ये है चैनल
क्यू और मदनी चैनल धार्मिक उन्माद फैलाने वाले हैं। पूरे भारत में इनका प्रसारण  प्रतिबंधित है, इसके बावजूद तमाम इलाकों में एलसीओ के माध्यम से चोरी छिपे प्रसारण कराया जाता है। इसके साथ ही जियो और पी टीवी आदि न्यूज चैनल प्रसारित हो रहे हैं। 
विज्ञापन

‘इन चैनलों को दिखाने वालों के कार्यालय को सीज करने के साथ-साथ उपकरणों को जब्त करने का फैसला लिया है। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम अधिकृत किए गए हैं। जो कि खुद या अपने अधीनस्थ एडीएम, एसडीएम, पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक को कार्रवाई के लिए अधिकृत किया गया है। इनके अलावा अन्य अधिकारियों को भी कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंप सकते हैं।’ शंकर लाल, डिप्टी सेकेट्री, केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय 
विज्ञापन
विज्ञापन

‘ खुफिया टीमें लगा दी गई हैं, जो कि जिले में प्रतिबंधित चैनल प्रसारित करने वालों की जानकारी जुटा रहे हैं। ऐसे  लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’ पंकज यादव, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed