फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Painter's knife murder in Sibiganj Godkr

सीबीगंज में पेंटर की चाकू से गोदकर हत्या

Tue, 18 Oct 2016 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 18 Oct 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
Painter's knife murder in Sibiganj Godkr
द‌िनेश (फाइल फोटो) - फोटो : बरेली, अमर उजाला
जुए के विवाद में 35 वर्षीय पेंटर दिनेश कुमार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। पेंटर का शव दिल्ली-बरेली रेलमार्ग के किनारे अटरिया गांव में चित्रांश स्कूल के पास पड़ी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया। मामले में अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन

थाना सीबीगंज के बिधौलिया गांव निवासी पेंटर दिनेश कुमार पुत्र कढ़ेराम की खून से लथपथ लाश देखकर पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के पेट में चाकू के दो बड़े घाव और गुम चोट थी। उसकी पैंट और शर्ट सिर के नीचे दबे थे। शरीर पर अंडरवियर और बनियान ही था। उसके पैर के तलवे में भी घाव थे। शव को भीड़ में शामिल एक सेल्समैन ने पहचान लिया। इसके बाद उसके भाई नरेंद्र कुमार को फोन करके मौके पर बुला लिया गया। भाई ने भी शव की पहचान दिनेश कुमार के रूप में कर ली। इसके बाद एसपी सिटी और फोरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना किया। डीआईजी आशुतोष कुमार ने प्रभारी निरीक्षक को फोन करके पूरे घटनाक्रम की जानकारी करके हत्यारों का पता लगाकर कार्रवाई करने को कहा। साथ की शाम को ऑफिस बुलाकर प्रभारी निरीक्षक को जल्द हत्यारों को पकड़ने के आदेश दिए। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि जुए के विवाद में ही हत्या की आशंका लग रही है। मामले में मुकदमा लिखकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।  
विज्ञापन


जुए के विवाद में मार दिया
 एसपी सिटी के सामने अटरिया गांव के लोगों का गुस्सा फूट गया। यहां के डालचंद्र एडवोकेट और सोमपाल ने बताया कि लाइन पार रोजाना जुए के फड़ लगते हैं। पुलिस को भी इन अड्डों से हिस्सा जाता है। पुलिस पर आरोप लगते ही प्रभारी निरीक्षक ने विरोध करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा था तो उन्हें बताना चाहिए था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि जुए के फड़ पर विवाद होने के दौरान दिनेश कु मार पर चाकू से हमला हुआ है। उसने भागकर जान बचाने की कोशिश की है। चित्रांश स्कूल के पास आकर उसकी मौत हो गई। दिनेश की हत्या रविवार की रात करीब ग्यारह बजे हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनेश का मोबाइल गायब
हत्या के बाद दिनेश का मोबाइल गायब हो गया है। उसकी जेब से नकदी और पर्स बरामद हो गया है। दिनेश दिल्ली में पुताई का काम करता था। रविवार को दिन में वह घर से निकला था। पत्नी लक्ष्मी दिनेश की जुए की आदत की वजह से साथ छोड़ गई थी। माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। 


किला में तो पुलिस जुआ कराती है
किला नदी किनारे तो पुलिस के संरक्षण में जुआ होता है। कई साल पहले पुलिस के दबिश देने पर दो जुआरियों की नदी में डूबने से मौत हो जाने के बाद पुलिस वही बहाना कर देती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed