फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Painful end of an affair, both ended their lives

विवाहेतर संबंध का दर्दनाक अंत, दोनों ने जान दी

Tue, 25 Oct 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 25 Oct 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज। विवाहेतर संबंधों को मान्यता न मिलने पर शादीशुदा महिला और युवक ने एक साथ जहर खा लिया। गंभीर हालत में दोनों को बरेली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर उन्हें नहीं बचा सके। 25 साल की महिला के तीन बच्चे जबकि 30 वर्षीय युवक के चार बच्चे हैं। देरशाम एंबुलेंस से दोनों का शव गांव पहुंचा तो महिला के पति और ससुराल वालों ने शव लने से इंकार कर दिया। पुलिस महिला के पति को रात में उठाकर थाने ले गई थी।
विज्ञापन

तहसील के एक गांव का युवक हरियाणा में रहकर मेहनत-मजदूरी करता है। गांव में उसकी पत्नी तीन छोटे बच्चों के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि तीन-चार महीने से महिला के गांव के ही 30 वर्षीय युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसका पति चार दिन पहले ही घर आया था। रविवार रात वह अपने बच्चों के साथ सो रहा था। तभी महिला उठी और युवक के घर पहुंच गई। कुछ देर बाद पति की आंख खुली तो पत्नी को न देखकर वह चिंता में पड़ गया। अनुमान से वह भी युवक के घर पहुंच गया। आरोप है कि युवक ने पति की पिटाई की और भगा दिया। पति के जाने के बाद महिला भी घर लौट आई। लेकिन कुछ ही देर बाद वह फिर युवक के घर चली आई। दोनों ने गांव से कुछ दूरी पर युवक के सुअर पालन केंद्र पर पहुंच गई। इसके बाद युवक ने पुलिस को फोन कर दिया। उसका आरोप था कि पति महिला को बेरहमी से पीट रहा है। वह उसकी हत्या भी करा सकता है। इसके बाद पुलिस रात में ही पति को पकड़कर थाने ले गई और कई घंटे हिरासत में भी रखा। महिला और युवक ने रात सुअर पाल केंद्र में ही गुजारी। सोमवार सुबह शौच को जंगल जाते समय ग्रामीणों ने दोनों को बेसुध देखा तो दोनों के परिवार वालों को सूचना दी। युवक के घर वाले दोनों को बरेली के प्राइवेट अस्पताल ले गए लेकिन इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन

शाम के वक्त अस्पताल की एंबुलेंस से दोनों लाशें गांव में पहुंचीं। युवक की लाश तो उसके परिवार वालों ने उतार ली लेकिन महिला की लाश उतारने को पति समेत ससुरालियों में से कोई भी आगे नहीं आया। घंटे भर तक महिला की लाश एंबुलेंस में ही रखी रही। बाद में एंबुलेंस ड्राइवर के जोर देने पर युवक के घर वालों ने ही महिला की लाश भी उतरवा ली और दोनों की अंत्येष्टि कर दी। एसओ मीरगंज सत्येंद्र सिंह यादव ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है। उनका कहना है कि इस बारे में किसी ने तहरीर नहीं दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed