फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Organically to sell expensive wine , stone pelting and firing

महंगी शराब बेचने पर बवाल, पत्थरबाजी और फायरिंग

Sat, 16 Apr 2016 01:22 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 16 Apr 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Organically to sell expensive wine , stone pelting and firing
ताोड़ पऊफाोड़
रुहेलखंड विश्वविद्यालय से चंद कदम दूर डोहरा मोड़ तिराहा स्थित शराब की दुकान पर गए छात्र नेताओं का प्रिंट रेट से महंगी शराब बेचने को लेकर कर्मचारियों से विवाद हो गया। शराब दुकानदार गुंडई पर उतरे तो बरेली कालेज के छात्र नेता रवि गोला और उसके साथियों ने भी हंगामा शुरू कर दिया। दोनों तरफ से पत्थरबाजी होने लगी। ताबड़तोड़ फायरिंग से तिराहे पर दहशत फैल गई। ठेला और खोखे वाले अपनी दुकानें बंद करके भाग गए। पत्थरबाजी में दुकान पर कार्यरत एक कर्मचारी घायल भी हो गया जिसका देर रात मेडिकल कराया गया।
विज्ञापन

पीलीभीत बाईपास रोड पर डोहरा तिराहा स्थित पोंटी चड्ढा ग्रुप की एक्यूरेट फूड्स एंड बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड नाम की वाइन शाप पर देर रात रवि गोला अपने पांच साथियों के साथ पहंचे तो यहां प्रिंट रेट से अधिक पर शराब मिल रही थी। रवि ने आपत्ति की तो कर्मचारी भी गुंडई पर उतर आए और अभद्रता करने लगे। छात्र नेता समर्थकों ने दुकान के बाहर आकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। दोनों ओर से ईंट पत्थर भी चले जिसमें कर्मचारी मनीष घायल हो गया। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची, तब तक छात्र नेता समर्थकों समेत फरार हो गया। पुलिस ने देर रात कर्मचारी का मेडिकल कराया। जगतपुर चौकी इंचार्ज एमएल मिश्रा ने वाइन शाप मैनेजर आदेश पांडेय और धर्मेंद्र आदि कर्मचारियों से फायरिंग के बारे में पूछताछ की। छात्र नेताओं की तलाश को देर रात पुलिस ने उनके घर पहुंचकर दबिश दी। शराब कारोबारियों ने भी बाहर से दर्जनों की संख्या में अपने समर्थक बुलवा लिए। 
विज्ञापन


ज्यादा रेट में बेच रहे हैं शराब 
शराब की दुकान पर इस समय 25 फीसदी तक रेट नीचे चल रहे हैं। शराब खरीदने आए ग्राहकों ने बताया कि दुकानदार ने अलग-अलग ब्रांड की शराब की पैकिंग पर निर्धारित रेट से अलग पर्ची चिपकाकर मनमर्जी से रेट बढ़ा रखे हैं। केन बीयर पर 105 रुपये का प्रिंट है। ग्राहकों को 110 से 120 रुपये में बेची जा रही है। ऐसे ही मेकडावर पर रेट की दो अलग-अलग पर्चियां चिपकी हैं। एक पर रेट 655 रुपये हैं जबकि दूसरी पर 740 रुपये की पर्ची अलग से चिपकाई गई है। ऐसे ही अन्य ब्रांड की अंग्रेजी शराब पर मनमर्जी की पर्चियां चिपकाकर ग्राहकों को ज्यादा रेट में शराब बेची जा रही है। चौकी इंचार्ज के मुताबिक शराब कारोबारी खुद अपनी कैंटीन में असामाजिकतत्वों का जमावाड़ा लगाते हैं। इससे आए दिन बवाल होता रहता है। कल से दुकान के बाहर तलाशी अभियान शुरू किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed