फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One-and-a-half-hour money laundering ATM

डेढ़ घंटे ठगों के हवाले रहा एटीएम

Fri, 12 May 2017 01:24 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Fri, 12 May 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
One-and-a-half-hour money laundering ATM
One-and-a-half-hour money laundering ATM - फोटो : बरेली, अमर उजाला
बरेली कॉलेज में लगे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम ठगों के हवाले रहा। एटीएम की क्लोनिंग के जरिये चपत लगाने की तैयारी थी। ठगों की कारगुजारी कामयाब भी हो जाती, लेकिन हल्की से चूक ने एटीएम में तकनीकी खराबी पैदा कर दी। जिसकी वजह से ठगों के हाथ रुपया नहीं लग सका। बरेली कॉलेज की स्टेट बैंक शाखा के प्रबंधक शिव सरन बाजपेयी ने बारादरी थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन

 
स्टेट बैंक की बरेली कॉलेज शाखा में एटीएम लगा हुआ है। शाखा प्रबंधक के मुताबिक बीती 6 मई को शाम 4 बजे एटीएम में ठगों ने एटीएम क्लोनिंग की कोशिश की। इसी दौरान एटीएम का कार्ड रीडर में तकनीकी दिक्कत पैदा होने के चलते रुपया निकाला नहीं जा सका। बैंक के स्टाफ को यह बात पता चलने के बाद शाखा प्रबंधक ने जांचा तो मशीन के कई पार्ट तोड़े जा चुके थे। जिसकी तहरीर शाखा प्रबंधक ने बारादरी थाने में सौंपी थी। 
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक के मुताबिक एटीएम पर चौबीस घंटे चौकीदार तैनात रहता है। उसकी मौजूदगी के बावजूद एटीएम ठगों के खुराफात होने के बाद शाखा प्रबंधक ने चौकीदार के खिलाफ भी कार्रवाई का मन बना रही है। पुलिस सीसीटीवी के जरिये ठगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। बारादरी थाने के इंस्पेक्टर संजय सिंह के मुताबिक एटीएम में ग्राहक के साथ कौन दाखिल हुआ। जिसके एटीएम की क्लोनिंग की कोशिश हुई यह पता नहीं चल सका है। जल्द पुलिस की जांच में एटीएम से छेड़छाड़ करने वाला सामने लाया जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed