फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   On the other becoming a cohesive community atmosphere , shops were closed

दूसरे संप्रदाय के एकजुट होने पर गरमाया माहौल, दुकानें बंद रहीं

Mon, 15 Feb 2016 01:15 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 15 Feb 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
On the other becoming a cohesive community atmosphere , shops were closed
बरेली। जंक्शन रोड पर दुकान लगाने को लेकर दो संप्रदाय के बीच हुआ झगड़ा तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को हिन्दू संगठनों के विरोध करने पर मुस्लिम पक्ष के शकूर आदि सात लोगों के खिलाफ मुकदमे की जानकारी पाकर दूसरे समुदाय के लोग भी एक जुट हो गए।  रजा एक्शन कमेटी के अदनान मियां रविवार को अपने समर्थकों के साथ जंक्शन रोड पहुंच गए। जिससे काफी भीड़ एकत्र हो गई और दुकानें बंद होने से दहशत के माहौल में कुछ भी अनहोनी का डर सताता रहा। आरएसी के अदनान रजा को सीओ सिटी प्रथम सिद्धार्थ वर्मा ने दर्ज मुकदमे के आरोपियों की गिरफ्तारी जांच के बाद ही करने का आश्वासन दिया। इस पर लोग शांत हो गए।
विज्ञापन

जंक्शन रोड पर चौकी के पास दुकान लगाने को लेकर मुस्तफा नगर के राम और इमरान के बीच शुक्रवार विवाद हो गया था। इसे सांप्रदायिक तूल देने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने सुभाषनगर थाने में समझौता करा दिया था। चूंकि घटना कोतवाली क्षेत्र की थी, लेकिन कोतवाली पुलिस ने इसे बिल्कुल भी संज्ञान नहीं लिया। यही वजह रही कि यह सांप्रदायिक मामला उस समय तूल पकड़ गया, जब शनिवार को शिव सेना नेता ने दुकानदार दुकानदार सुनील वाजपेयी और दलित डब्बू के साथ दूसरे समुदाय के शकूर आदि सात लोगों पर मारपीट और जाति सूचक गालियां देने का आरोप लगाया। कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करते हुए बाजार भी बंद करा दिया गया था। जिस पर देर रात कोतवाली पुलिस ने शकूर, अनीस, महबूब, सलमान, हसीन, इमरान, भूरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसकी जानकारी होने पर रविवार को शकूर पक्ष भी एक जुट हो गया। वहीं आरएसी के अध्यक्ष अदनान मियां भी अपने समर्थकों के साथ इस पक्ष से मिले।  जिससे जंक्शन रोड पर काफी भीड़ एकत्र हो गई। अदनान मियां ने अपने समर्थकाें के साथ चौकी में बैठे सीओ सिटी प्रथम सिद्धार्थ वर्मा से मुलाकात की। सीओ से उन्होंने दर्ज मुकदमे में नामजद लोगों को बेगुनाह बताते हुए निष्पक्ष जांच के बाद ही कार्रवाई करने की मांग की। इस पर सीओ ने उन्हें पूरे न्याय का भरोसा दिया तो भीड़ शांत होकर चली गई। इसके बावजूद जंक्शन रोड पर इक्का दुक्का दुकानें खुली और माहौल दहशत भरा रहा। एहतियात के तौर पर पुलिस और पीएसी लगातार गश्त करती रही और तनाव बरकरार रहा।
विज्ञापन

0
आरएसी के अदनान रजा समेत कई लोग मुझसे मिले थे। कोतवाली में दर्ज मुकदमे की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। दूसरे संप्रदाय के लोगों के खिलाफ भी धारा 188 के तहत कार्रवाई की जा चुकी है, जिससे एक तरफा कार्रवाई का सवाल ही नहीं उठता है। जांच में दोषी पाए जाने वालों को ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सिद्धार्थ वर्मा, सीओ सिटी प्रथम
0
बवाल की वजह बन रहे रोड किनारे के खोखे हटेंगे
सीओ सिटी प्रथम सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि सड़कों के किनारे अतिक्रमण कर खोखे, फड़ लगा लिए गए हैं, जिनको लेकर आए दिन विवाद होते रहते हैं। सीओ ने बताया कि वह नगर आयुक्त से बातचीत कर अतिक्रमण अभियान चलवाकर शहर की सड़कों के किनारे लगे खोखे फड़ हटवाएंगे। जिससे विवाद खुद ब खुद समाप्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed