फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Office Assistant duped in the name of job

ऑफिस असिस्टेंट की नौकरी के नाम पर ठगा

Thu, 31 Mar 2016 01:36 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Thu, 31 Mar 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
 थाना आंवला के मोहल्ला गंज त्रिकोलिया की हिमानी गुप्ता से निजी बैंक में ऑफिस असिस्टेंट की नौकरी के बहाने ठगी कर ली गई। पीड़िता ने डीआईजी से इंसाफ की गुहार लगाई तो उन्होंने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

हिमानी ने बताया कि चार मार्च को उसके मोबाइल पर करीब एक बजे फोन आया। फोन करने वाले का कहना था कि वह साईन डाट कॉम से बोल रहा  उसने कहा कि निजी बैंक की बरेली शाखा ऑफिस असिस्टेंट की जगह खाली है। अगर आप रुचि रखती हो तो अपने प्रमाण पत्र मेल कर दो। छह मार्च का उसने अपने प्रमाण पत्र मेल कर दिए। हिमानी के मुताबिक आठ मार्च को उसके मोबाइल पर फोन आया कि उनके प्रमाण पत्रों का सत्यापन हो गया है। अब आपको 2500 रुपयेे सिक्योरिटी जमा करनी है। यह रकम आपकी सेलरी के साथ वापस कर दी जाएगी। 9 मार्च को उसने अतुल कुमार सिंह के एकाउंट में रुपये जमा कर दिए। इसके बाद रश्मी पटेल नाम की महिला का उसके मोबाइल पर फोन आया। आपको तुरंत इंटरव्यू से पहले ढाई हजार रुपये और जमा करने हैं। इसके बाद अंकुर महरोत्रा नाम के व्यक्ति ने फोन पर ही उनका इंटरव्यू ले लिया। उन्होंने बताया कि ट्रेनिंग पीरियड में में आपको साढ़े 22 हजार रुपये मिलेंगे। इसके बाद तीस हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके बाद शिखा नाम की महिला ने फोन करके हिमानी को सलेक्शन होने की जानकारी दी। अब आपको आठ हजार रुपये का बांड करना होगा। हिमानी ने फिर से अतुल कुमार सिंह के खाते में साढ़े छह हजार रुपये जमा कर दिए। इसके बाद सौरभ शर्मा का फोन आया, उसका कहना था कि आपका सेविंग एकांउट खुलना है। इसके लिए आपको अतुल कुमार के खाते में पांच हजार रुपये जमा कराने होंगे। आपका नियुक्ति पत्र ईमेल पर पहुंच जाएगा। कोरियर खर्च के रुप में 3500 रुपये जमा कराए गए। अब तक कोई नौकरी नहीं मिली। हिमानी को सबने मिलकर ठग लिया।    
विज्ञापन


होटल में बुला रहा था मनोज
नौकरी के नाम पर ठगी करने का आरोपी मनोज शर्मा ने तो हिमानी गुप्ता को बात करने के बहाने एक होटल में पहुंचने को कहा। उसकी नीयत ठीक नहीं थी। हिमानी ने इंकार कर दिया। इसके वह आग बबूला हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमानी ने गहने बेचकर दिए थे रुपये
हिमानी ने बताया कि उसने नौकरी के लिए अपने गहने बेचकर रुपये दिए थे, लेकिन जिस निजी बैंक के नाम से उसके साथ ठगी हुई, वहां जाकर पता किया तो मालूम हुआ वहां कोई वेकेंसी ही नहीं निकली है। 
   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed