फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Woman goes missing under suspicious circumstances from Chintpurni bus stand.

Kangra News: चिंतपूर्णी बस स्टैंड से महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

Sat, 22 Aug 2026 04:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 22 Aug 2026 04:58 AM IST
विज्ञापन
Woman goes missing under suspicious circumstances from Chintpurni bus stand.
परागपुर (कांगड़ा)। जिले के थाना मोइन के तहत चिंतपूर्णी बस स्टैंड से एक महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने महिला के पति सौरव कुमार की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 127(2) के तहत एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी पूजा 19 अगस्त को शाम करीब 4 बजे चिंतपूर्णी बस स्टैंड से लापता हो गई। परिजनों ने अपने स्तर पर संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। एसपी संदीप धवल ने बताया कि पुलिस महिला की तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है और महिला को जल्द तलाशने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed