{"_id":"57644c2b4f1c1b542111b88c","slug":"of-the-four-year-old-drunken-drindgi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार साल की बच्ची से शराबी ने की दरिंदगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार साल की बच्ची से शराबी ने की दरिंदगी
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sat, 18 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ के मामले में एक सप्ताह पहले ही जेल से छूटकर आया युवक फिर दरिंदगी पर उतर आया। जिस व्यक्ति के साथ उसने शराब पी रात को उसी की चार साल की बच्ची को चुपचाप खेत में उठा कर ले गया। जबरदस्ती की कोशिश के बाद बेहोश हुई बच्ची को वहीं छोड़ कर वह फरार हो गया था लेकिन अगले दिन पकड़ लिया गया। लड़की को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है। दहशत में बेहोश हुई बच्ची का वीरवार रात में ही मेडिकल हुआ। बच्ची अब ठीक है। उसे घर वाले रात को अस्पताल से ले गए थे।
वारदात देवरनिया क्षेत्र के एक गांव की है। मासूम बच्ची के पिता की दरिंदगी पर उतरे गांव के ही सुरेश कुमार के साथ उठना-बैठना था। बुधवार शाम सुरेश`ने उसके घर ही खाना खाया और शराब पी। नशा अधिक हो जाने पर सुरेश वहीं सो गया। बृहस्पतिवार सुबह घर वाले उठे तो सुरेश कुमार और चार साल की बच्ची को न देखकर होश उड़ गए। घबराए परिवार वाले और पड़ोसियों ने तलाश शुरू की। लोगों ने गन्ने के खेत की मेड़ पर बेहोश पड़ी मासूम को देखा तो सन्न रह गए।
ग्रामीण दौड़कर उसके घर पहुंचे और बच्ची के बारे में जानकारी दी। दिनभर पूरे मामले पर गांव में ही बहस होती रही। शाम को घर वाले मासूम को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने पूरी कहानी सुनने के बाद बच्ची को जिला अस्पताल भेजा। अस्पताल प्रशासन के अनुसार बच्ची को रात दस बजे लाया गया था। उसका मेडिकल परीक्षण किया गया। बच्ची की हालत गंभीर नहीं थी इसलिए उसे छूट्टी दे दी गई। एसओ ने बताया कि शुक्रवार को सुरेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसेे रिछा हाल्ट से गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी में की थी छेड़छाड़
आरोपी सुरेश कुमार की अब तक शादी नहीं हुई है। वह मजदूरी करता है। शराब पीने के कारण इधर-उधर रहता है। तीन महीने पहले उसने फतेहगंज पश्चिमी में एक महिला से छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। एक हफ्ते पहले ही वह जेल से छूटकर आया था।