फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Not only the culprit, the students of the private college were reaching out

अपराधी ही नहीं, प्राइवेट कॉलेज के छात्रों तक पहुंच रहे थे तमंचे 

Sat, 03 Jun 2017 01:09 AM IST
बरेली। 
बरेली।  Updated Sat, 03 Jun 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
Not only the culprit, the students of the private college were reaching out
Not only the culprit, the students of the private college were reaching out - फोटो : Not only the culprit, the students of the private college were reaching out
अलीगढ़ से पीतल के ढांचे लाकर बडे़ पैमाने पर तमंचों की तैयार होने वाली खेप सिर्फ अपराधियों तक नहीं पहुंच रही थी, बल्कि तमंचों के खरीदारों में बड़ी संख्या में प्राइवेट कॉलेज के छात्र भी थे। ये शौकिया असलहे लिया करते थे। अब पुलिस पता करने में जुटी है कि किन-किन हाथों में तमंचे पहुंच चुके हैं। लॉ के छात्र बरनाम सिंह की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को इनपुट मिले हैं कि सिर्फ भोजीपुरा ही नहीं, बल्कि बहेड़ी, मीरगंज सहित अन्य तहसीलों में भी अवैध तमंचे तैयार किए जा रहे हैं। पुलिस के लिए चौंकाने वाले खुलासे के बाद अब इन अवैध असलहा फैक्ट्री को ट्रेस किया जा रहा है। एसटीएफ ने भोजीपुरा की मॉडर्न कॉलोनी में छापामारी कर बरनाम सिंह को गिरफ्तार किया था। बरनाम सिंह तक अलीगढ़ का मंगू तमंचों के ढांचे लेकर आता था। एसटीएफ ने कुछ दिन पहले ही अलीगढ़ में ऐसे ढांचे बनाने वाले अजय को गिरफ्तार किया था। हालांकि, अलीगढ़ में असलहा फैक्ट्री के मुख्य सरगना तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। पुलिस ने छापामारी कर 45 बने और अधबने तमंचे बरामद किए थे। इस छापामारी से ठीक पहले बरनाम अपनी बाइक से अलीगढ़ के मंगू को इज्जतनगर तक छोड़कर आया था। यही वजह है कि उसको पकड़ा नहीं जा सका था। अब पुलिस बरनाम से मिले इनपुट के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed