{"_id":"58bc5f214f1c1b5f01e7eccb","slug":"ngt-will-stand-in-the-dock-today-municipal-commissioner","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनजीटी के कठघरे में आज खड़े होंगे नगर आयुक्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एनजीटी के कठघरे में आज खड़े होंगे नगर आयुक्त
बरेली।
Updated Mon, 06 Mar 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
एनजीटी के कठघरे में आज खड़े होंगे नगर आयुक्त
- फोटो : NGT will stand in the dock today Municipal Commissioner
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अपनी मीयाद पूरी कर चुके बाक रगंज ट्रंचिंग ग्राउंड को हटाने के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन बभिया पर ही दांव लगाएंगे। एनजीटी (नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल) में सोमवार को होने वाली सुनवाई में नगर आयुक्त शीलधर यादव और जिला प्रशासन की ओर से डीएम का पक्ष रखने के लिए नायब तहसीलदार सदर हाजिर रहेंगे। शासन की ओर से बभिया को ही ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने की अनुमति मिलने के बाद नगर निगम काफी आश्वस्त है। हालांकि कोर्ट में बभिया के दोनों पक्षाें को सामने रखा जाएगा।
समाज सेवा मंच की ओर से कूड़े से मुक्ति दिलाने के लिए एनजीटी में याचिका दायर की है जिसकी सुनवाई चल रही है। सोमवार को डीएम और नगर आयुक्त को बाकरगंज पर अपना पक्ष रखने के लिए कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया है। बभिया पर आई आपत्तियों के बाद कमेटी ने जो रिपोर्ट दी थी उसके चलते बभिया को ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने का मामला असमंजस में था, हालांकि शासन की ओर से बभिया को ही ट्रंचिंग ग्राउंड बनाने के लिए हामी भर दी गई है।
- बभिया की आपत्तियों को भी रखेंगे सामने
जिला प्रशासन की ओर से राजस्व विभाग के नायब तहसीलदार सदर डीएम का पक्ष रखेंगे। लेकिन बभिया से संबंधित न केवल नगर निगम की रिपोर्ट बल्कि पूर्व डीएम पंकज यादव द्वारा कराई गई कमेटी से जांच की रिपोर्ट भी कोर्ट के सामने रखी जाएगी। ताकि स्थिति साफ हो सके। बता दें कि नगर निगम की ओर से बभिया की 20 एकड़ जमीन को चुना गया है, लेकिन इस पर शिकायताें के बाद तत्कालीन डीएम ने कमेटी बनाकर जांच करवाई थी। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में बभिया को ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए अनुकूल नहीं बताया है। इसके कई कारण गिनाए गए हैं।
विज्ञापन
पक्ष रखने के लिए मैं दिल्ली में रहूंगा। शासन से अनुमति मिलने के बाद बभिया को ही ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए अनुकूल बताया जाएगा।
शीलधर यादव, नगर आयुक्त