फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Neither woman's death unraveled, not check feticide

न महिला की मौत का रहस्य खुला, न भ्रूण हत्या की जांच

Mon, 17 Oct 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Mon, 17 Oct 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Neither woman's death unraveled, not check feticide
न महिला की मौत का रहस्य खुला, न भ्रूण हत्या की जांच - फोटो : बरेली, अमर उजाला
मिनी बाईपास रोड पर खुसरो अस्पताल में फतेहगंज पश्चिमी की हीराकली की मौत का रहस्य दफन करने की तैयारी है। स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले को ही ठंडे बस्ते में डाल दिया है जबकि मामला गर्भपात और भ्रूण हत्या से जुड़ा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि किसी की तरफ से कोई शिकायत न आने के चलते जांच नहीं की जा रही है। अस्पताल का रजिस्ट्रेशन भी डॉक्टर का पैनल न होने पर रद्द किया गया है। इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट को 15 दिन में रिपोर्ट डीएम को देनी थी लेकिन इस पर अब तक कुछ नहीं हुआ है।  
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी के अगरास गांव के रामबाबू की पत्नी हीराकली तीन महीने के गर्भ से थी। खुसरो अस्पताल में 17 सितंबर को हीराकली की जान चली गई। पुलिस ने पंचनामे में गर्भपात का जिक्र किया और पोस्टमार्टम ने गर्भाश्य फटने से हुई मौत बताकर भ्रूण हत्या का संदेह और पक्का कर दिया। मामले का संज्ञान लेकर डीएम पंकज यादव ने सिटी मजिस्टेट्र को 15 दिन में जांच रिपोर्ट देने को कहा था। सुप्रीम कोर्ट की ओर से गठित नेशनल इंस्पेक्शन एंड मॉनीटरिंग कमेटी (एनआईएमसी) ने भी हीराकली की मौत पर संज्ञान लिया है। कमेटी की सदस्य डॉ. नीलम सिंह ने इस संबंध में डीएम से बात भी की थी। 
विज्ञापन


कोई शिकायत न तो पीड़ित की ओर से आई है और न ही लड़की के परिवार की ओर से  इसलिए इसकी कोई जांच नहीं हो रही है। 
डॉ. मनोज शुक्ला, प्रवक्ता, स्वास्थ्य विभाग 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed