फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   MLA 's brother's killer escaped by jumping out of the train

विधायक के भाई का हत्यारा ट्रेन से कूदकर फरार

Fri, 10 Jun 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Fri, 10 Jun 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद देहात के विधायक शमीमुल हक के भाई की हत्या में उम्रकैद की सजा काट रहा हत्यारा ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। बाराबंकी जेल में बंद बब्बन को एक अन्य मुकदमे में पेशी के लिए मुरादाबाद ले जाया जा रहा था। वह बृहस्पतिवार को तड़के बिशारतगंज पूर्वी क्रासिंग के पास चंडीगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस से कूदकर भाग गया। उसे पकड़ने के लिए सिपाही भी ट्रेन से कूदा लेकिन जख्मी हो जाने से पकड़ नहीं सका। मामले में मुकदमा लिखाने को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के थाना भोजपुर के पीपलसाना गांव का रहने वाला बब्बन पुत्र जहीर शातिर अपराधी है। अजीमुल हक की हत्या में उसे आजीवन कारावास की सजा हो चुकी है। बब्बन पहले मुरादाबाद जेल में ही बंद था लेकिन जब हत्या के मामले में अजीमुल हक का भतीजा व पूर्व विधायक उस्मानुल हक जेल पहुंचा तो गैंगवार की आशंका को देखते हुए बब्बन को बाराबंकी जेल में शिफ्ट कर दिया गया। बब्बन पर मुरादाबाद के गलशहीद थाना क्षेत्र में तमंचा समेत पकड़े जाने का एक अन्य मामला चल रहा है जिसमें 9 जून को उसकी एसीएम-3 की कोर्ट में पेशी थी। 
विज्ञापन

बुधवार की रात को बब्बन को बाराबंकी पुलिस लाइंस से सिपाही पवन कुमार मिश्रा, राजाराम व जगतपाल लखनऊ से सहारनपुर होकर चंडीगढ़ तक जाने वाली इंटरसिटी से लेकर मुरादाबाद के लिए चले थे। बृहस्पतिवार को तड़के 3.38 बजे बिशारतगंज रेलवे स्टेशन के पूर्वी क्रासिंग के पास बब्बन टॉयलेट के बहाने सिपाही को खिड़की तक ले आया और हथकड़ी और रस्सी साथ लेकर ट्रेन से कूद गया। बब्बन को कूदता देख सिपाही पवन कुमार मिश्रा भी पीछे से कूद पड़ा। सिपाही ट्रेन से कूदने के कारण घायल हो गया। सिपाही ने कंट्रोल को सूचना दी तो वहां से बिशारतगंज थाने को जानकारी दी गई। एसओ विजय प्रताप सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे। आंवला पुलिस भी आ गई। भागे कैदी की तलाश में जंगल में कांबिंग की गई, लेकिन बब्बन का पता नहीं लग पाया। घायल सिपाही को बिशारतगंज थाने के सिपाही विपिन कुमार उपचार के लिए मझगवां पीएचसी ले गए। उसके हाथ में गंभीर चोट लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed