फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Minor girl returned home after 25 hours

25 घंटे बाद घर लौटी नाबालिग लड़की

Fri, 06 May 2016 12:37 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Fri, 06 May 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
पच्चीस घंटे तक घर से गायब रही नाबालिग लड़की ने घर लौटते ही अपने दोस्त और उसके तहेरे भाई पर गैंगरेप का आरोप लगाकर सनसनी मचा दी। पुलिस ने इस मामले में एक दिन पहले ही लड़की के पिता की तहरीर पर पड़ोसी संजीव के खिलाफ बहला फुसलाकर भगा ले जाने के आरोप में मुकदमा लिखा दिया था। प्रभारी निरीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि छात्रा का मेडिकल हो गया है। सप्लीमेंट्री रिपोर्ट आने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। छात्रा ने बरामद होने के बाद जो बयान दिया है उसके आधार पर संजीव के तहेरे भाई दामोदर का नाम खुलेगा और मुकदमे में धारा बढ़ाई जाएगी। उधर, पुलिस ने संजीव को हिरासत में ले लिया है।   
विज्ञापन

लड़की के घर वालों ने चार मई को सीबीगंज थाने में अपने पड़ोसी संजीव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि नौ मई को उनकी बेटी की शादी थी। तीन मई की रात को उनके घर में गीतों का कार्यक्रम चल रहा था। रात करीब एक बजे वह शौच के लिए घर से बाहर निकली तो पड़ोसी संजीव उसे अगवा करके ले गया। वह बुधवार चार मई को पूरे दिन लड़की की तलाश करते रहे। रात को करीब दो बजे छात्रा घर पहुंच गई। छात्रा ने बताया कि संजीव उसे उठा ले गया था। उसने अपने घर में उसके साथ रेप किया। यहां नशा सुंघाने के बाद उसका तहेरा भाई दामोदार उसे जंगल में ले गया। पापुलर के खेत में उसने रेप करने के बाद गड्ढे में डाल दिया। ऊपर से वह उसके ऊपर पत्ते डालकर चला आया। पुलिस ने छात्रा की कहानी सुनकर उसका जिला अस्पताल भेजकर मेडिकल कराया है। 
विज्ञापन

छात्रा का रिश्ता ही टूट गया
-नाबालिग छात्रा का रिश्ता ही टूट गया। लड़के वालों ने घटना का जानकारी होने पर शादी करने से ही इनकार कर दिया। इससे छात्रा के परिवार बेहद सदमे में है। उधर, घटना के दिन के बारे में जानकारी मिली है कि छात्रा के गायब होने पर उसके परिवार वाले सबसे पहले संजीव के घर गए थे। वहां उसकी संजीव के परिवार वालों से नोकझोंक हुई थी।    
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed