{"_id":"5761b50e4f1c1b144311b904","slug":"medical-student-unconscious-porn-photographed","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल की छात्रा को बेहोश कर अश्लील फोटो खींचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल की छात्रा को बेहोश कर अश्लील फोटो खींचे
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Thu, 16 Jun 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
बारादरी इलाके में रहने वाली मेडिकल की छात्रा को बेहोश करके उसके साथी ने अश्लील फोटो खींच ली। अब वह फेसबुक पर डालने की धमकी दे रहा है। इससे छात्रा का परिवार दहशत में हैं। डीआईजी आशुतोष कुमार ने शिकायत मिलने पर पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है।
छात्रा के पिता ने डीआईजी को बताया कि उनकी बेटी बीडीएस की पढ़ाई कर रही है। उसी के क्लास में पढ़ने वाले शाहजहांपुर के छात्र ने शादी न करने पर आत्महत्या करने की धमकी देकर उनकी बेटी से मिलना-जुलना शुरू कर दिया। इज्जत की खातिर उनकी बेटी ने घर भी कुछ नहीं बताया। उसे अपनी पढ़ाई अधूरी रहने का भी डर था। पांच जून 2015 को छात्र ने अपने परिवार वालों को साथ मिलकर उनकी बेटी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। उसका फोन नहीं उठा तो शक होने पर वह बेटी को देखने के लिए कॉलेज जा रहे थे। इसी बीच ऑटो रिक्शा में अचानक आरोपी छात्र बैठा दिखाई दे गया। उनकी बेटी भी ऑटो में बेहोश पड़ी थी। उन्हें देखते ही आरोपी ऑटो के कूदकर भाग गया। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। उसने कई बार उनकी बेटी पर शादी के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर बेहोशी की हालत में खींचे गए फोटो फेसबुक पर डालने की धमकी देने लगा। पिता के मुताबिक उन्होंने उसके परिवार के लोगों से समझाने को कहा, लेकिन किसी ने साथ नहीं दिया। 20 मई को आरोपी छात्र ने सीडी, पैन ड्राइव और चिप आदि उनके दरवाजे के अंदर गेलरी में डलवा दी। उसमें अश्लील फोटो थे। पीड़ित ने मांग की आरोपी छात्र को पकड़कर उनकी बेटी के फोटो डिलीट कराए जाएं। साथ ही आरोपी छात्र और उसके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई हो।