फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Many women were forced to sell the place, were imprisoned

मजबूर बहनें कई जगह बेची गईं, रखते थे कैद

Fri, 04 Nov 2016 01:20 AM IST
बरेली, ब्यूरो
बरेली, ब्यूरो Updated Fri, 04 Nov 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
एक साल पहले लापता नाबालिग बहनों को चाची सीमा से खरीदने के बाद धर्मपाल और राजा उन्हें नोएडा ले गए। वहां उन्होंने दोनों को खोड़ा कॉलोनी में किराए के मकान में अपने पास रखा। धर्मपाल की बहन से प्रेम विवाह करने के बाद उसी के गांव फैजुल्लापुर का रहने वाला नेमचंद्र उर्फ छोटे गंगवार को भनक लगी तो वह उनके कमरे पर पहुंच गया।
विज्ञापन

धर्मपाल और छोटे के पास अलीगढ़ के थाना दादो के अटा गांव के वीरेंद्र सिंह का आना-जाना था। वीरेंद्र को किसी तरह खबर लगी उसने दोनों की सौदेबाजी करनी शुरू कर दी। धर्मपाल, राजा और छोटे से सौदा करने के बाद वीरेंद्र कुमार दोनों नाबालिग बहनों को अपने साथ अटा गांव ले गया। वहां उसने अपने चचेरे भाई प्रेमवीर के साथ बड़ी लड़की और उसके भाई हेमेंद्र कुमार के साथ छोटी की शादी करा दी। यह दोनों ही भाई इन दिनों नरौरा, बुलंदशहर में एक होटल पर खाना बनाने का काम कर रहे थे। पुलिस ने वहीं से दोनों को दबोचने के बाद लड़कियों को बरामद किया। मजबूरी में यह दोनों लड़कियां कई बार बिकीं। 
विज्ञापन


किसी से बात करने की नहीं थी इजाजत
लड़कियों ने आपबीती सुनाई तो पुलिस के अधिकारी भी हैरान रह गए। लड़कियों ने बताया कि शादी होने के बाद उन्हें कैद रखा जाने लगा। गांव की किसी महिला से उन्हें बोलने की इजाजत नहीं थी। हमने तो घर वापस लौटने के सपने देखने भी बंद कर दिए थे। नरौरा में अचानक पुलिस देखी तो उन्हें लगा घर वाले अभी भी हमें तलाश कर रहे हैं।    
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी लड़की का तो बेटा भी है
-शादी होने के बाद दोनों बहनों ने बेटों को जन्म दिया। बड़ी बहन का बेटा दो महीने का है। जबकि  छोटी के बेटे की मौत हो गई है। पढ़ने-लिखने की उम्र में बेटी को जन्म देने वाली इन नाबालिग बहनों को लेकर तमाम सवाल खड़ेे हो रहे हैं। बड़ी लड़की के बेटे का क्या होगा। कोर्ट ही अब उसके संरक्षण का फैसला करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed