{"_id":"5cc91bdebdec2207073c3f9d","slug":"man-killed-in-road-accident-at-bareilly-police-suspect-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक शख्स की मौत, पुलिस को है इस बात की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में एक शख्स की मौत, पुलिस को है इस बात की आशंका
Wed, 01 May 2019 09:39 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 01 May 2019 09:39 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
नैनीताल रोड पर मिशन इंटर कॉलेज के मोड़ पर एक लोडर गाड़ी ट्रैक्टर-ट्राली जा टकराई। गाड़ी टकराते ही लोडर में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान चालक घायल होकर गाड़ी में ही बेहोश हो गया। ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि गाड़ी में आग लगने के कारण ही वह जिंदा जल गया।
विज्ञापन
बुधवार सुबह घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने गाड़ी के अंदर से हड्डियां बरामद कर मामले की जांच शुरु कर दी। पुलिस के अनुसार मृतक की खोपड़ी और सीना गायब है। इसे लेकर संशय बना हुआ है कि कही इस घटना हत्या का न हो, जिसे सड़क हादसे का रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन