फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Madobadhi dal mill robbery

माधोबाड़ी की दाल मिल में डकैती

Sun, 31 Jul 2016 01:05 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sun, 31 Jul 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
ईंट पजाया चौराहा से चंद कदम दूरी पर असलहाधारी बदमाशों ने रघुनंदन लाल दाल मिल में मजदूरों को बंधकर बनाकर नकदी और चांदी के सिक्के समेत पौने दो लाख रुपये का माल लूट लिया। मिल मालिक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रेमनगर के प्रभात नगर में रहने वाले अनूप कुमार अग्रवाल और उनके भाई अनुज कुमार अग्रवाल की माधोबाड़ी में रघुनंदन दाल मिल है। मिल के पड़ोस में मारवाड़ी गंज फाटक के पास रहने वाले जगदीश सरन गोयल के भवन में निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार को आधी रात के बाद जगदीश गोयल के चौकीदार से लूटपाट करने के बाद निर्माणधीन भवन से होकर छत के सहारे बदमाश दाल मिल में घुस गए। उन्होंने आते ही मिल के ऑफिस का ताला तोड़ना शुरू कर दिया। मिल के आंगन में तख्त पर थाना फतेहगंज पश्चिमी के अगरास गांव निवासी सोहनलाल और क्योलड़िया के वेगराज सो रहे थे जो मिल में मजदूर हैं। मिल के अंदर टिटौला गांव के हरपाल सिंह और आजमनगर, तिलहर(शाहजहांपुर) के गुलजारी लाल भी सोए थे। ताला तोड़ने की आवाज सुनकर सोहनलाल विरोध करने पहुंच गया। बदमाश सोहनलाल की कनपटी पर तमंचा रखकर तख्त की तरफ ले गए। उन्होंने वेगराज को भी उठा लिया। दोनों के हाथ पैर बांधकर तख्त पर लिटाकर ऊपर से चादर डाल दिया। अंदर सो रहे हरपाल और गुलजारीलाल के भी हाथ-पैर बांधकर चादर डालकर मुंह खोलने पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने मिल ऑफिस का ताला तोड़कर अलमारी में रखे डेढ़ लाख रुपये, ग्यारह चांदी के सिक्के और एक चांदी की कटोरी समेट ले गए। इसके अलावा बदमाशों ने दो मजदूरों से एक-एक हजार और दो से 500 रुपये भी लूट लिए। रात करीब पौने तीन बजे मिल कर्मियों ने मालिक अनूप अग्रवाल को फोन किया। सुबह करीब चार बजे मिल मालिक पहुंचे। घटना की सूचना के बाद मॉडल टॉउन चौकी इंचार्ज आरएस सिद्धू ने मौके का मुआयना करके छानबीन की। मामले में पुलिस ने लूट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।           
विज्ञापन


पुलिस की लापरवाही से कामयाब हो गए बदमाश
शुक्रवार को आधी रात के बाद बदमाशों ने जगदीश के चौकीदार उदल सिंह को पकड़कर उसकी जेब से 300 रुपये निकाल लिए। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। उदल अपने मालिक के घर शिकायत करने जा रहा था। रास्ते में मूर्ति नर्सिंग होम चौराहे पर दो चीता मोबाइल खड़ी थीं। उसने पुलिस कर्मियों को बताया कि उसके साथ कुछ बदमाशों ने मारपीट की है, वह उसकी जेब से रुपये भी छीन ले गए, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसकी बात को यह कहकर टाल दिया कि हमारा इलाका नहीं है। अगर उसके कहने पर पुलिस छानबीन करने पहुंचती तो लूट रोकी जा सकती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़बड़ाहट में देर से दी सूचना
मिल मालिक ने हड़बड़ाहट में काफी देर से डकैती की सूचना दी। घटना की सूचना पर सराफा नेता अनिल पाटिल के अलावा वीरेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल भी मिल पहुंच गए। उनके साथ अनूप अग्रवाल और उनके भाई अनुज अग्रवाल ने बारादरी पहुंचकर तहरीर दी। तहरीर में थाने पहुंचने के बाद कुछ बदलाव कराया गया। जरा से बदलाव से डकैती को लूट में तब्दील कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed