फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Lucknow is Panic in the mail bomb rumor

लखनऊ मेल में बम की अफवाह से रही दहशत

Thu, 14 Apr 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Thu, 14 Apr 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ मेल में यात्री ने बम फटने की अफवाह फैलाकर हड़कंप मचा दिया। मैसेज पास होते ही जीआरपी, आरपीएफ सक्रिय हो गए। ट्रेन को पहले रामपुर में चेक किया और बाद में मुरादाबाद में खंगाला गया। डॉग स्क्वायड और भारी भरकम फोर्स देखकर यात्री दहशत में आ गए। आनन-फानन में सभी कोच से बाहर निकलकर खड़े हो गए। हालांकि चेकिंग के दौरान ट्रेन में कोई बम तो नहीं मिला अलबत्ता अफवाह फैलाने वाले यात्री पर केस जरूर दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

 सुल्तानपुर का रहने वाला प्रमोद मिश्रा मंगलवार की रात लखनऊ मेल से दिल्ली जा रहा था। प्रमोद मिश्रा ने शराब पी रखी थी। बी वन कोच में उसके पास वाली सीट पर बैठे दंपति में बात चल रही थी। उनकी बात सुनकर उसे कुछ गलतफहमी हुई और टीटीई को बुलाकर बताया कि ट्रेन में बम फटने वाला है। नशे में होने के कारण टीटीई ने कोई ध्यान नहीं दिया। बरेली जंक्शन पर रेलवे का स्टाफ बदल गया। वहां से ड्यूटी पर आए टीटीई दीपांकर से प्रमोद ने यही बात की। दीपांकर ने वाणिज्य कंट्रोल रूम को सूचना दी। वहां से जीआरपी और आरपीएफ को ट्रेन चेक करने का मैसेज जारी कर दिया गया। इसके बाद पहले रामपुर में आधा घंटे तक ट्रेन खंगाली गई। कुछ नहीं मिलने के बाद ट्रेन रवाना कर दी गई। मुरादाबाद में पहले से ही जीआरपी और आरपीएफ डाग स्क्वाड और मेटल डिटेक्टर के साथ तैनात कर दिया गया। सुबह पांच बजे ट्रेन रुकते ही सिपाहियों ने उसे खंगालना शुरू कर दिया। फोर्स देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया और  आननफानन में यात्री ट्रेन छोड़कर बाहर खड़े हो गए। लगातार झूठी सूचनाएं मिलने से परेशान जीआरपी ने टीटीई को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी और रेलवे एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed