फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Loudspeakers at religious sites Ruckus, stress

धार्मिक स्थल पर लाउडस्पीकर  लगाने पर हंगामा, तनाव

Wed, 07 Jun 2017 01:26 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Wed, 07 Jun 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
Loudspeakers at religious sites Ruckus, stress
Loudspeakers at religious sites Ruckus, stress - फोटो : बरेली, अमर उजाला
कैंट क्षेत्र के नबी नगर में धार्मिक स्थल पर सुबह के समय लाउडस्पीकर बजाने को लेकर हंगामा हो गया। एक पक्ष ने नई परंपरा डालने का आरोप लगाते हुए इसका विरोध किया। सूचना पर पहुंची पुलिस दो युवकों को पकड़कर थाने ले आई। बाद में दोनों पक्षों के समझौता करने के बाद पुलिस को लिखित रूप से दे दिया कि गांव में कोई विवाद नहीं है। इस पर पुलिस ने युवकों को छोड़ दिया। 
विज्ञापन

कैंट क्षेत्र के गांव नबी नगर मिश्रित आबादी का इलाका है। मंगलवार सुबह एक समुदाय के लोग धार्मिक स्थल पर पूजा कर रहे थे। यहां लाउडस्पीकर भी बज रहा था। तभी दूसरे समुदाय के कुछ युवक यहां आए और नई परंपरा डालने की बात कहते हुए लाउडस्पीकर बंद करने को कहने लगे। इसका दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध किया और लाउडस्पीकर बंद नहीं किया। इस पर बात बढ़ गई और काफी संख्या में लोग घरों से निकल आए। गांव में सांप्रदायिक तनाव हो गया। 
विज्ञापन

गांव का माहौल बिगड़ता देख किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दो युवकों को पकड़कर थाने ले आई। तभी गांव के काफी संख्या में लोग पीछे से थाने पहुंच गए। यहां पहुंचे लोगों ने थाने में भी हंगामा किया। पकड़े गए युवकों को निर्दोष बताते हुए छोड़ने की मांग की। थाने में दोनों पक्षों के लोगों में काफी देर तक पंचायत हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। लिखकर दे दिया गया कि किसी ने यूपी 100 को गलत सूचना दे दी थी, गांव में इस तरह का कोई विवाद नहीं है और दोनों पक्ष कोई कार्रवाई भी नहीं चाहते हैं। इस पर पुलिस ने दोनों युवकों को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के दोनों पक्षों ने लिखित समझौता कर कहा कि गांव में किसी तरह का विवाद नहीं है और न ही कोई नई परंपरा डालने दी जाएगी। समझौता हो जाने के बाद मामला शांत हो गया। अब गांव में किसी तरह का कोई तनाव नहीं है। 
- एसएस पंवार, इंस्पेक्टर कैंट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed