{"_id":"59331daf4f1c1b7873bdc0fe","slug":"looted-two-trains-in-one-place-at-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रात में एक ही जगह दो ट्रेनों में लूटपाट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक रात में एक ही जगह दो ट्रेनों में लूटपाट
Updated Sun, 04 Jun 2017 02:09 AM IST
विज्ञापन
Looted two trains in one place at night
- फोटो : Looted two trains in one place at night
दिल्ली से सहरसा जा रही पूरबिया एक्सप्रेस में चार बेखौफ बदमाशों ने बिलपुर और टिसुआ के बीच स्लीपर कोच में जमकर लूटपाट की। शुक्रवार सुबह चार बजे वारदात अंजाम देने के बाद सिग्नल का इंतजार कर रही पद्मावत एक्सप्रेस के एसी और स्लीपर कोच में तांडव किया। प्रतापगढ़ से दिल्ली जा रही पद्मावत एक्सप्रेस में मुरादाबाद-लखनऊ रूट पर चनहेटी के पास बदमाशों ने खिड़की से झपट्टा मारकर स्लीपर बोगी में सवार चार महिला यात्रियों के पर्स और चेन लूट लिए। छीनाझपटी में एक महिला की गर्दन जख्मी हो गई। ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचने पर पीड़ित महिलाओं ने रिपोर्ट दर्ज कराई। जीआरपी मुरादाबाद ने केस बरेली ट्रांसफर कर दिया है। वहीं पूरबिया एक्सप्रेस में चोरी की रिपोर्ट लखनऊ जीआरपी में दर्ज की गई है। आदर्श नगर दिल्ली से सहरसा जा रही पूरबिया एक्सप्रेस सुबह करीब चार बजे बिलपुर और टिसुआ स्टेशनों के बीच जंगल में बने क्रासिंग गेट संख्या 345 तथा 346 के बीच से गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि बदमाश बरेली से चढ़े थे। टिसुआ के पास उन्होंने तमंचों और चाकू के बल पर लूटपाट शुरू कर दी। वारदात अंजाम देने के बाद दो बार चेन पुलिंग करके बदमाश खेतों के रास्ते भाग निकले। ट्रेन के गार्ड ने वाकी टाकी पर एसएम इशांत राघव ने बरेली जीआरपी को दी।
वहीं भागते हुए बदमाश ने सिग्नल का इंतजार कर रही पद्मावत एक्सप्रेस को निशाना बनाया। पद्मावत प्रतापगढ़ से दिल्ली जा रही थी। आधी रात ट्रेन बरेली-शाहजहांपुर के बीच चनहेटी स्टेशन के आउटर पर खड़ी हो गई। इस बीच बदमाशों ने ट्रेन पर हमला बोल दिया। स्लीपर बोगी एस-5, एस-6 और एस-7 के खिड़की से झपट्टा मारकर चार महिला यात्रियों के पर्स और चेन लूट लिए। एस-5 बोगी के बर्थ नंबर एक सवार वृंदावन कालोनी, लखनऊ की साधना श्रीवास्तव का लेडीज पर्स लूट लिया। पर्स में दो हजार रुपये और सामान रखे थे। वहीं एस-6 बोगी के बर्थ नंबर 52 पर सवार अमेठी की पुष्पा मौर्या से सोने का लाकेट लूट लिया। छीनाझपटी में उनकी गर्दन जख्मी हो गई। इसी बोगी में 51 नंबर पर सवार अमेठी की ही शिवानी कसौधन का पर्स लूट लिया। पर्स में दस हजार रुपये और सोने के लाकेट थे। वहीं एस-7 बोगी के बर्थ नंबर 66 पर सवार प्रतापगढ़ की रेनू हैंडबैग लूट लिया। बैग में एक हजार रुपये और आधार कार्ड रखे थे। चार महिला यात्री दिल्ली जा रही थी। तड़क साढ़े चार बजे ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचने पर महिलाओं ने रिपोर्ट दर्ज कराई। एसपी रेल केके चौधरी ने बताया कि घटना चनहेटी आउटर के पास हुई है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बनाई गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
लूटपाट से ट्रेन में मची अफरातफरी
पद्मावत एक्सप्रेस में आधी रात हुई लूटपाट की घटना से यात्रियों में चीखपुकार मच गई। घटना की जानकारी होने यात्रियों में घंटों अफरातफरी मची रही। ट्रेन के मुरादाबाद पहुंचने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान आउटर पर ट्रेन के रुकने पर यात्री दहशत में दिखे।