फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Like a dog's caudal, not even imprisoned by going to jail

कुत्ते की दुम जैसा, जेल जाकर भी नहीं सुधरा

Thu, 13 Apr 2017 12:59 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Thu, 13 Apr 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
Like a dog's caudal, not even imprisoned by going to jail
डेमो इमेज - फोटो : Internet
फर्जी आईडी बनाकर मामी की फेसबुक और व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो अपलोड करने के आरोपी भांजे पर जेल से रिहा होने के बाद फिर से अश्लील वीडियो अपलोड करने का आरोप लगा है। उस पर फोन से रंगदारी मांगने का आरोप भी लगा है। एसएसपी के आदेश पर सुभाषनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

सुभाषनगर इलाके के खन्ना बिल्डिंग के पास रहने वाली एक महिला ने बताया कि बदायूं के अलापुर का रहने वाला उसका भांजा अनुभव कौशल और उसका साथी सनी धारीवाल फर्जी आईडी बनाकर उसकी आपत्तिजनक फोटो फेसबुक और व्हाट्सएप पर अपलोड करते थे। जिसका मुकदमा उन्होंने सुभाषनगर थाने में दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी अनुभव को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था। अनुभव कौशल जेल से रिहा हो गया। महिला का आरोप है कि जेल से छूटे अनुभव ने फिर से उसके नाम से फेसबुक पर आईडी बनाकर अश्लील वीडियो अपलोड कर दी। महिला का कहना है कि अनुभव, सनी और एक अन्य व्यक्ति इस तरह का एक संगठित गिरोह चला रहे हैं। अवैध रकम वसूलने के इरादे से फर्जी आईडी से फेसबुक और व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेज रहे हैं। महिला का आरोप है कि उसके पति से सनी और अन्य साथी फोन पर पांच लाख रुपये की रंगदारी भी मांग रहे हैं। पैसा न देने पर छोटे बच्चों की जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी जा रही है। महिला का कहना है कि 11 अप्रैल को चार से पांच बजे के बीच उसकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उसके और उसके परिवार के सदस्यों को फेसबुक पर दोस्त बनने का मैसेज भेजा गया। महिला बुधवार को एसएसपी जोगेंद्र सिंह के समक्ष पेश हुई। एसएसपी ने इंस्पेक्टर सुभाषनगर अतुल प्रधान को बुलाकर पूरा प्रकरण समझकर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। इस पर सुभाषनगर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed