फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kutubkhana judgment mosque

कुतुबखाना मस्जिद पर आया फैसला

Sun, 05 Jun 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Sun, 05 Jun 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Kutubkhana judgment mosque
कुतुबखाना म‌स‌िजद
कुतुबखाना मस्जिद में इमाम को हटाने और नए इमाम की नियुक्ति को लेकर देवबंदी और बरेलवी मसलकों के बीच पिछले साल18 मई को बवाल हो गया था। बाद में मस्जिद में ताला डाल दिया गया। दोनों पक्षों की तकरार बढ़ने पर जिलाधिकारी ने मस्जिद का मामला वक्फ बोर्ड भेज दिया था। करीब एक साल बाद वक्फ बोर्ड ने इस मामले में अपना फैसला सुनाया है। जिलाधिकारी गौरव दयाल के पास फैसले की चिट्ठी शनिवार की रात पहुंच गई। उन्होंने फैसले का पत्र मिलने की पुष्टि की साथ ही कहा कि वक्फ बोर्ड से तस्दीक किया जा रहा है उसके बाद मस्जिद खोलने या न खोलने पर निर्णय लिया जाएगा। कुतुबखाना मस्जिद में 18 मई 2015 से कुछ दिनों पहले तत्कालीन इमाम पर बच्चे के साथ दुर्व्यहार का आरोप लगा था। इसको लेकर जमकर हंगामा हुआ और इमाम को जेल भेज दिया गया जिसकी बाद में जमानत हो गई। अंजुमन इस्लामिया के सचिव हुमायूं रियासत ने नए इमाम की नियुक्ति कर दी। इस नियुक्ति को देवबंद मसलक के लोगों ने स्वीकार नहीं किया। उनका कहना था कि पिछले कई सालों से हमारे मदरसों से इमाम की नियुक्ति होती रही तो वहीं से होनी चाहिए। इसी मुद्दे को लेकर दोनों पक्ष आमने सामने आ गए और विवाद इतना बढ़ा की मस्जिद को बंद करना पड़ा। मामला प्रशासन के पास चला गया। प्रशासन ने कई बार सुलह का प्रयास किया। दोनों पक्षों को लेकर कई दौर की वार्ता हुई लेकिन नतीजा नहीं निकला। बाद में जिलाधिकारी ने मामला वक्फ बोर्ड के हवाले कर दिया था।
विज्ञापन


कुतुबखाना मस्जिद को लेकर आदेश आया है। अभी वक्फ बोर्ड से पुष्टि करनी है। उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा- गौरव दयाल, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed