फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kidnapping story narrated by Imam

इमाम ने सुनाई अपहरण की कहानी

Sat, 06 Feb 2016 01:36 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 06 Feb 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
Kidnapping story narrated by Imam
आंवला। चार दिन से लापता इमाम अब्दुल कादिर ने होश आने पर अपहरण की कहानी सुनाई है। हालांकि यह कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही है। कोतवाल मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़ रहे हैं इसलिए इमाम और उनके साथ वाशिद को पूछताछ के लिए थाने में ही रोक रखा है। उधर, मनोना रोड पर जिस मस्जिद में इमाम छह महीने से नमाज पढ़ा रहे थे वहां की कमेटी ने उन्हें हटा दिया है। मस्जिद के मुतवल्ली सैय्यद कमर अली ने कहा कि हमारी पूरी सहानुभूति थी मगर पुलिस को दिए संदिग्ध बयानों की वजह से हटाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

इमाम अब्दुल कादिर को गोला से लाकर बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुक्रवार को होश आने पर उन्होंने बताया कि नमाज पढ़ाने जाते समय कुछ लोग सुबह उसे कार से उठाकर ले गए थे। साइकिल से गिराने के बाद पीटा गया और नशा सुंघाकर कार में डाल लिया। इसके बाद उन्हें गोला बस स्टैंड पर कुछ होश आया और वहां रहने वाली परिचित बीमा एजेंट नीलम मिश्रा के नंबर पर कॉल करने की लोगों से अपील की। वह मेरे दोस्त वाशिद की बहन फरजाना की मदद से मुझे अपने घर ले गईं और मेरे परिवार वालों को सूचना दी। कोतवाल बृजराज सिंह का कहना है कि अपहरण की बात में दम नहीं दिख रहा है। कॉल डिटेल के आधार पर प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है।
विज्ञापन

उधर, गोला के उरला गांव की मस्जिद में तैनात अब्दुल कादिर के दोस्त वाशिद ने बताया उसकी दोस्ती मजहबी पढ़ाई के दौरान मदरसा सराय नगर में हुई थी इसके बाद गोला के मदरसा इस्लामिया जूूनियर हाईस्कूल में पढ़ाने लगा। साथ ही पास के ही मस्जिद में इमामत करने लगा। वह अब्दुल कादिर की गुमशुदगी की जानकारी मिलने पर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed