फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kidnapped four months ago, seven months pregnant rape victim

चार माह पहले अगवा रेप पीड़िता सात महीने की गर्भवती

Mon, 05 Sep 2016 01:11 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Mon, 05 Sep 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
चार महीने पहले अगवा हुई बारादरी की लड़की सात महीने की गर्भवती है। पीड़िता के मेडिकल में यह जानकारी मिली है। पीड़िता ने कोर्ट में दिए बयान में एफआईआर दोहराते हुए कथित पति और देवर पर बहला फुसलाकर ले जाने के बाद रेप करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

चार अप्रैल को बारादरी इलाके की एक लड़की के पिता ने खुर्रम गौटिया की रहने वाले रामशंकर के खिलाफ लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने लड़की को जाटवपुरा के 21 अगस्त को बरामद कर लिया था। लड़की का मेडिकल कराने के बाद पता लगा कि वह सात महीने की गर्भवती है। जबकि उसका अपहरण हुआ चार महीने ही हुए थे। मेेेडिकल में लड़की की उम्र बीस साल निकली। सप्लीमेंट्री रिपोर्ट मिलने के बाद लड़की की बयान कराए तो उसने कथित पति और देवर पर रेप का आरोप बरकरार रखा, लेकिन विवेचना के दौरान पेंच फंस रहा है। विवेचक  भी इस मुकदमें को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं। चार महीने पहले अगवा लड़की सात महीने की गर्भवती है, इसे लेकर विवेचक भी उलझ गए हैं। विवेचक घर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। लड़की के कोर्ट में कराए गए बयानों का अवलोकन कर लिया गया है। कानूनी राय लेकर इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


साहब, वो शादी करने को राजी हो गया

बरेली। इज्जतनगर के धोखेबाज प्रेमी के शादी करने का प्रस्ताव भेजने पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की उसके पिता को छुड़ाने थाने पहुंच गई। एसडीएम सदर अपूर्वा दुबे के सामने प्रभारी निरीक्षक से बोली साहब वो अब उससे साधी करने के लिए राजी है। वह उसकी दूसरी पत्नी होकर भी रहने को तैयार है। उसके पिता को छोड़ दोगे तो उससे निकाह कर लेगा। एसडीएम और प्रभारी निरीक्षक ने लड़की को समझाकर थाने से वापस कर दिया। उसे यह बताया कि थाने से अब कुछ नहीं हो सकता है। आपको जो करना है कोर्ट में जाकर कहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदापुर चौधरी गांव के परवेज बेग और उसके परिवार वालों के खिलाफ दो महीने पहले मुकदमा लिखाया था। आरोप यह था कि परवेज ने शादी का झांसा देकर उसके साथ यौन शोषण किया है। परिवार वालों की मदद से उसने दूसरी लड़की से शादी कर ली है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी के पिता को उठा लिया। इस पर लड़की थाने पहुंच गई। उसने बताया कि परवेज उसके शादी करने के लिए राजी हो गया है। वह उसकी दूसरी पत्नी होकर भी रहने को तैयार है। वह मुकदमा वापस लेना चाहती है। एसडीएम सदर अपूर्वा दुबे ने लड़की की बात सुनकर उसे समझाने की कोशिश की। यह भी बताया कि एक-दो दिन सोचकर फैसला लेना। जल्दबाजी में कोई फैसला मत करना। प्रभारी निरीक्षक रामगोपाल शर्मा ने लड़की को समझाने की कोशिश की, लेकिन उसके चेहरे की परेशानी कम नहीं हो पाई। लड़की मायूस होकर थाने से चली गई। प्रभारी निरीक्षक रामगोपाल शर्मा ने बताया कि अब पीड़िता की मदद नहीं हो सकती है। आरोपी परवेज ने कोर्ट में सरेंडर अर्जी डाली है। जिसे जो कहना है कि वह कोर्ट में कहे। हम तो कानून के हिसाब से कार्रवाई कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed