{"_id":"576d97bd4f1c1bc525b49ce0","slug":"kent-tried-to-hang-the-former-vice-president-s-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट के पूर्व उपाध्यक्ष के भाई ने की फांसी लगाने की कोशिश ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैंट के पूर्व उपाध्यक्ष के भाई ने की फांसी लगाने की कोशिश
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Sat, 25 Jun 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष के 53 वर्षीय भाई राम प्रकाश मिश्रा ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। परिजन उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। बताया जाता है कि वह काफी समय से बेरोजगार थे और मानसिक अवसाद से गुजर रहे थे। सदर बाजार में रहने वाले सत्यप्रकाश वर्ष 2004-05 में कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे हैं। उनके छोटे भाई राम प्रकाश मिश्रा ने रात दस बजे के करीब अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। उसी समय परिजनों को आशंका हुई और वह तुरंत कमरे में पहुंच गए। उन्हें फंदे से उतारकर उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। जानकारी मिली है कि दस वर्ष पहले उनके बड़े भाई ऋषिकांत ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की थी। अपने परिवार ने ननुआ की शादी बड़े भाई की पत्नी से ही करा दी थी, जिनसे उनका एक बेटा है।
विज्ञापन