{"_id":"578bdfa24f1c1b9432c4ba5b","slug":"kanwar-yatra-s-blueprint-the-road-three-days-bdleenge","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा का ब्लूप्रिंट तैयार, तीन दिन बदलेेंगे रास्ते","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांवड़ यात्रा का ब्लूप्रिंट तैयार, तीन दिन बदलेेंगे रास्ते
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Mon, 18 Jul 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
रूट डायवजऱ्र्जन का नक्शा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजी विजय सिंह मीना ने सावन के महीने में कांवड़ियों की सुविधा के लिए जोन के सभी जिलों में प्रत्येक शुक्रवार की शाम से सोमवार शाम तक रूट डायवर्ट करने का फैसला लिया है। इसकी जिम्मेदारी बरेली और मुरादाबाद मंडल के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सौंप दी गई है। लखनऊ से बरेली होकर जाने वाले भारी वाहन शाहजहांपुर से कांठ, जलालाबाद, कोलाघाट, मिर्जापुर, कलान, उसांवा, म्याऊ, दातागंज, बल्लिया, देवचरा, भमोरा, आंवला, बिसौली, सहसवान, गुन्नौर,नरौरा, बुलंदशहर होते हुए दिल्ली की ओर जाएंगे। यदि कोई वाहन शाहजहांपुर से निकलकर आता है तो उसे मीरानपुर कटरा से जलालाबाद की ओर मोड़ दिया जाएगा। बरेली से रामपुर, मुरादाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास होकर निकाले जाएंगे। नैनीताल, पीलीभीत रोड से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास बीसलपुर रोड से भुता और फरीदपुर होते हुए शाहजहांपुर की ओर जाएंगे। बरेली से आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहनों पर प्रतिबंधित रहेगा। मुरादाबाद से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन नेशनल हाइवे से रामपुर से बड़ा बाईपास होकर फरीदपुर होते हुए निकलेंगे। मुरादाबाद से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन बिलारी, शाहबाद, आंवला, अलीगंज, रमपुरा तिराहा, देवचरा, बल्लिया से दातागंज और कोलाघाट पुल से जलालाबाद होकर चलेेंगे। किला और लीचीबाग के भारी वाहन मिनी बाईपास से श्यामतगंज क्षेत्र के वाहन सेटेलाइट बड़ा बाईपास होकर निकलने हैं। शहर में भारी वाहनों पर दिन और रात में प्रतिबंधित रहेगा।
रोडवेज बस और छोटे वाहनों का रूट डायवर्जन
-पुराना रोडवेज बस अड्डा से सभी बसें अयूब खां चैराहा, चौकी चैराहा, बियावानी कोठी, मालियों की पुलिया से सेटेलाइट होकर जा सकेंगी।
-दिल्ली की ओर जाने वाली बसें सेटेलाइट से पीलीभीत बाईपास से बड़ा बाईपास होकर निकलेंगी।
-लखनऊ की ओर जाने वाली बसें सेटेलाइट से टीपी नगर फरीदपुर होते हुए गंतव्य को जा सकेंगी।
-बरेली से आगरा की ओर जाने वाली रोडवेज बसें और हल्के वाहन लाल फाटक, रामगंगा, अखा, गैनी, अलीगंज, आंवला, बजीरगंज और बिसोली के बदायूं होते अपने गंतव्य को जा सकेंगे। इसी रास्ते उनकी वापसी भी होगी।
-यह डायवर्जन सेटेलाइट बस अड्डा से संचालित होने वाली रोडवेज की बसों पर भी लागू होगा। शहर के अंदर रविवार को रात आठ बजे से सोमवार को सुबह तीन बजे तक कोई भी रोडवेज की बस प्रवेश नहीं कर सकेगी। यह व्यवस्था प्रत्येक सोमवार एवं महाशिवरात्रि पर्व पर लागू रहेगी।
विज्ञापन
यहां तैनात रहेगी पुलिस
-चौपुला ओवरब्रिज
-मिनी बाईपास तिराहा
-इज्जतनगर स्टेशन तिराहा
-डेलापीर तिराहा
-बीसलपुर चैराहा
-सेटेलाइट चैराहा
-चौकी चैराहा
-बुखारा मोड़ तिराहा
-रामगंगा तिराहा
-अखा मोड़ तिराहा
-देवचरा चौराहा
-भमोरा तिराहा
तीसरी आंख की नजर में रहेंगे कांवड़िए
बरेली। आईजी ने सभी एसएसपी से कहा कि आतंकी घटनाओं के बाद यूपी में अलर्ट जारी किया गया है। भीड़ भाड़ वाले इलाकों की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। मॉल, अस्पताल, सिनेमाहाल, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, होटलों, शैक्षिक संस्थानों, पावर प्लांटों की अभी से निगरानी कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि सिपाही स्तर से लोगों की जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए। सर्विलांस से भी खुराफातियों की निगरानी की जाएगी। डीजे संचालकों से एक बार थाने बुलाकर बात कर लें। उन्हें यह समझा दें कि पकड़े जाने पर डीजे को जब्त कर लिया जाएगा। हर पुलिस कर्मी के पास हैंडसेट रहना है। बैठक में डीआईजी आशुतोष कुमार, एसएसपी आरके भारद्वाज, एसपी देहात यमुना प्रसाद, एसपी सिटी समीर सौरभ, एसपी क्राइम विजय गौतम और एसपी ट्रैफिक ओपी यादव मौजूद रहे।
सावन के पर्व
पहला सोमवार 25 जुलाई
दूसरा सोमवार और महाशिवरात्रि 01 अगस्त
तीसरा सोमवार 08 अगस्त
चौथा सोमवार 15 अगस्त