फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kanwar Yatra organically in many places , arson , firing

कांवड़ यात्रा में कई जगह बवाल, आगजनी, फायरिंग

Mon, 08 Aug 2016 06:45 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 08 Aug 2016 06:45 PM IST
विज्ञापन
सावन के तीसरे सोमवार को जिले के तीन हिस्सों में कांवड़ यात्रा के दौरान बवाल हुआ। अलखनाथ मंदिर के पास डाक कांवड़ रोकने और कांवड़िये को डंडा मारने से भड़के लोगों तथा पुलिस के बीच जमकर संघर्ष हुआ। कांवड़ियों ने पुलिस की चीता मोबाइल बाइक को फूंक दिया। सड़क किनारे खड़ी एक श्रद्धालु की बाइक में भी आग लगा दी। किला थाने की पुलिस की जीप में तोड़फोड़ कर पलट दिया। उसी वक्त वहां से गुजरी ट्रेन पर भी पथराव किया गया जिससे ट्रेन दस मिनट रुकी रही। यहां फायरिंग की भी सूचना है। पुलिस के आला अधिकारियों ने पहुंचकर करीब डेढ़ घंटे बाद हालात पर काबू पाया।
विज्ञापन

बड़ा बाईपास पर अटा कायस्थान गांव के सामने कांवड़ियों ने जाम लगा दिया। बिथरी चैनपुर इलाके के कमुआ गांव के पास बीसलपुर रोड पर गोकशी से गुस्सा कांवड़ियों ने जाम लगाकर करीब दो घंटे हंगामा किया। हाफिजगंज में दूसरे समुदाय के युवक की बाइक से कांवड़िये को टक्कर लगने के बाद कांवड़ियों ने सेंथल यादवपुर रोड पर करीब तीन घंटे जाम लगाया। युवक के खिलाफ मुकदमा लिखे जाने के बाद यहां मामला शांत हुआ। सोमवार की सुबह 10.30 बजे बानखाना की डाक कांवड़ कछला से आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अलखनाथ मंदिर गेट पर सिपाही अजब सिंह यादव ने कांवड़ को रोकने की कोशिश की। इसे लेकर कहासुनी होने लगे। इसी बीच सिपाही ने जत्थे में शामिल एक कांवड़िये को डंडा मार दिया। इस पर भड़के कांवड़िये पुलिस से भिड़ गए और मारपीट होने लगी। बवाल बढ़ने पर आगजनी और फायरिंग हुई। आईजी, एसएसपी, एसपी सिटी समेत तमाम फोर्स मौके पर पहुंची तब कहीं मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन

उधर, बिथरी चैनपुर इलाके के कमुआ गांव के किसान मोहनलाल के बैल खोलकर चोरों ने बीसलपुर रोड किनारे काट दिया। पशु तस्कर मांस लेकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर कमुआ गांव के लोगों के साथ इधर से गुजरने वाले कांवड़ियों ने बरेली-बीसलपुर रोड पर स्थित कमुआ तिराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस भीड़ को हटाने की कोशिश कर रही थी। इसी बीच एक वाहन को दरोगा मोहम्मद जावेद ने पास करा दिया। कांवड़िये दरोगा पर पशुओं की गाड़ी पास कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। भीड़ से किसी ने पत्थर फेंक दिया। इस पर पुलिस ने लाठियां भांजकर ग्रामीणों और कांवड़ियों को भगा दिया। एसएसपी आरके भारद्वाज ने दरोगा मोहम्मद जावेद को लाइन हाजिर कर दिया। इसके अलावा थाना सीबीगंज के अटा कायस्थान गांव से होकर कांवड़ निक ालने को लेकर बवाल हो गया। गुस्साए कांवड़ियों ने गांव के सामने सुबह करीब आठ बजे जाम लगा दिया और दरोगा बलराज सिंह के भिड़ गए। बाद में किसी तरह पुलिस ने कांवड़ियों को समझाकर मामला शांत किया। हाफिजगंज में सेंथल-यादवपुर रोड पर चंदुआ गांव के केशव कुमार करीब 11 बजे कांवड़ लेकर आ रहे थे। उनकी कांवड़ में दूसरे समुदाय के युवक की स्कूटी से टक्कर लग गई। उसके बाद उसने विरोध करने पर केशव को थप्पड़ मार दिया। बाद में तमाम कांवड़िये और ग्रामीण इकट्ठा हो गए और जाम लगा दिया। यहां महिलाएं भी बड़ी संख्या में सड़क पर उतर आईं। स्कूटी चालक के खिलाफ मुकदमा लिखे जाने पर तीन घंटे बाद यहां जाम खुला। महिलाएं भी सड़कों पर उतर आईं।        
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed