फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Kanvdion been walking the picket was over then

कांवड़ियों को पैदल रास्ता दिया तब खत्म हुआ धरना

Sun, 31 Jul 2016 12:55 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sun, 31 Jul 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
शाही इलाके के बुझिया जागीर गांव में कांवड़ियों के रास्ते को लेकर उठा विवाद देर रात कांवड़ियों को उसी रास्ते पैदल निकलने देने के बाद विवाद फौरी तौर पर शांत हुआ और धरना खत्म किया गया। विवाद के स्थायी समाधान के लिए शनिवार को दूसरे दिन पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में समझौते के लिए बुलाया था लेकिन नतीजा नहीं निकला। अब सोमवार को फिर बैठक होगी। गांव में एहतियातन पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। 
विज्ञापन

बुझिया जागीर गांव में बृहस्पतिवार को कांवड़ियों के रास्ते को लेकर बवाल हुआ था। वहां दूसरे समुदाय के लोग मस्जिद के सामने से कांवड़ियों के निकलने का विरोध कर रहे थे। जबकि कांवड़िया उसी रास्ते से जाने की जिद पर अड़े थे। माहौल गर्माने पर पुलिस को लाठी फटकारना पड़ा था। आधी रात को मौके पर पहुंचे एडीएम मनोज कुमार व एसपी देहात यमुना प्रसाद ने किसी तरह लोगों शांत कराया। रात करीब डेढ़ बजे कांवड़ियों को पैदल शांति पूर्वक रवाना किया गया, जो गांव के बाहर जाकर ट्रैक्टर-ट्राली में बैठ गए। इसके बाद धरना खत्म हो गया। इस मामले को लेकर शुक्रवार पूरे दिन बुझिया गांव में तनाव की स्थिति रही।
विज्ञापन

मीरगंज एसडीएम आरएन पांडेय व सीओ ग्रीसपाल सिंह ने शनिवार शाम चार बजे शाही थाने में बुझिया जागीर के दोनों समुदायों के लोगों की बैठक बुलाई थी। एक पक्ष के नन्हेंशाह, अय्यूब, नसरुद्दीन समेत 15 लोग शाही थाने पहुंचे। मगर दूसरे पक्ष से केवल प्रधान अशोक कुमार व राजकुमार गुप्ता समेत तीन लोग ही बैठक में गए। नन्हेंशाह, अय्यूब, नसरुद्दीन ने साफ कहा कि हमारी बस्ती छोड़कर कांवड़िया समूचे गांव में घूमे, हमें कोई ऐतराज नहीं है। मस्जिद के सामने कांवड़िया जयकारे भी न लगाएं। दूसरी तरफ से पहुंचे प्रधान अशोक ने ग्रामीणों के बगैर निर्णय लेने पर असमर्थता जताई। शाम को भाजपा नेत्री ममता गंगवार शाही थाने पहुंचीं। उन्हें पुलिस ने बैठक में शामिल नहीं होने दिया, जिससे उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुझिया में शांति है। एहतियातन पुलिस तैनात है। एसडीएम और सीओ बातचीत कर रहे हैं। आपसी बातचीत से ग्रामीणों में जो सहमति बनेगी उसे लागू कर दिया जाएगा। - यमुना प्रसाद, एसपी ग्रामीण 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed