फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Jogl plate track Thieves steal detained

ट्रैक से जॉगल प्लेट  चुराते धरा गया चोर

Sun, 05 Feb 2017 12:52 AM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Sun, 05 Feb 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
Jogl plate track Thieves steal detained
Jogl plate track Thieves steal detained
कैंट स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से चोर ने जॉगल प्लेट खोल दी और उसे ले जाने लगा। इसी दौरान पहुंची आरपीएफ की टीम ने उसे पकड़ लिया। वहीं प्लेट खुलने से रेल यातायात में व्यवधान उत्पन्न हुआ। कई गाड़ियां कॉशन देकर निकाली गईं। रेलवे ने दूसरी प्लेट लगाकर ट्रैक दुरुस्त किया। 
विज्ञापन

बरेली-शाहजहांपुर रेल मार्ग पर कैंट स्टेशन के आगे नकटिया पुल के पास शनिवार सुबह दस बजे एक युवक ने रेल लाइन को जोड़ने वाली जॉगल प्लेट खोल ली। इससे अप लाइन पर किलोमीटर संख्या 1313/26 से 1313/24 के बीच पटरी का जोड़ खुल गया। सूचना पर पहुंची आरपीएफ की टीम को देख युवक भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसको पकड़ लिया। छानबीन की गई तो देखा गया कि रेल लाइन के प्वाइंट को जोड़ने वाली जॉगल प्लेट गायब थी। यह प्लेट भी इस युवक के पास से मिल गई। इस दौरान कई गाड़ियों को कॉशन देकर निकाला गया। साथ ही दूसरी जॉगल प्लेट लगाकर ट्रैक ठीक किया गया, जिससे रेल संचालन सुचारु हुआ। आरपीएफ इंस्पेक्टर टीपी सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक ने अपना नाम रवि प्रकाश गुप्ता पुत्र गोपीनाथ गुप्ता निवासी बिसुआ, सीतापुर बताया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि रवि प्रकाश प्लेट चुराकर ले जा रहा था। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed