फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In road accidents The death of two young men

सड़क दुर्घटनाओं में  दो युवकों की मौत

Fri, 03 Mar 2017 07:02 PM IST
बरेली।  
बरेली।   Updated Fri, 03 Mar 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
In road accidents The death of two young men
Two young men killed in road accidents - फोटो : बरेली, अमर उजाला
अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

सीबीगंज क्षेत्र के गांव दौली राघवपुर निवासी 36 वर्षीय राम चंद्र बुधवार सुबह नौ बजे बाइक से बीसलपुर जा रहा था। उसकी बाइक पर पड़ोस के ही गांव घुरा राघवपुर का रहने वाला रिश्तेदार सोनू उर्फ तरुन भी साथ में था। बड़ा बाईपास पर बिथरीचैनपुर के गांव नवदिया झादा के पास पहुंचते ही किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे राम चंद्र की मौत हो गई और सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां राम चंद्र को मृत घोषित कर दिया गया और सोनू को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। 
विज्ञापन

दोपहर के समय पुलिस ने रामचंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया। इसके अलावा बड़ा बाईपास पर ही लालपुर चौराहे के पास फरीदपुर की तरफ से आ रहे लालकुआं के वैशालीगंज निवासी 30 वर्षीय राहुल राठौर को पिकअप वाहन ने साइड मार दी, जिससे राहुल मय बाइक के सड़क किनारे जा गिरा और उसकी मौत हो गई। उसका शव भी पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed