फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   In garrison soldier , snatched the money of the working home guard

चौकी में सिपाही, होमगार्ड ने मजदूर के पैसे छीने

Sat, 23 Jan 2016 01:14 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 23 Jan 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
In garrison soldier , snatched the money of the working home guard
बरेली। एक भट्ठा मजदूर ने जंक्शन रोड चौकी पर सिपाही और होमगार्ड पर रिक्शा चालक के साथ मिलकर 7700 रुपये लूटने का आरोप लगाया है।  मामले की जानकारी पर सीओ सिटी ने मामले की जांच शहर कोतवाल को सौंपी है। उधर, सिपाही ने रुपये छीनने का आरोप निराधार बताया है।
विज्ञापन

थाना शाहबाद (रामपुर) के गांव मदमर निवासी कल्लू भट्ठे पर मजदूरी करता है। वह बृहस्पतिवार को पत्नी को लेने के लिए बिहार जाने वाली ट्रेन पकड़ने बरेली आया था। रात तीन बजे रिक्शे पर बैठकर जंक्शन आ रहा था। रिक्शा चालक ने उसके पास रकम होने की भनक पाकर चौकी पर मौजूद सिपाही ब्रह्मपाल और होमगार्ड को जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने कल्लू को चौकी में बैठा लिया था। होश आने पर कल्लू ने जब अपनी जेब से 7700 रुपये गायब देखे तो शोर मचाया। आरोप है कि सिपाही और होमगार्ड ने उसके रुपये छीन लिए। आसपास मौजूद लोगों ने भी उसे चौकी में बैठाकर सिपाही और होमगार्ड द्वारा तलाशी लेते देखे जाने की जानकारी दी गई। मामले बढ़ने पर शुक्रवार की सुबह पुलिस वालों ने कल्लू को दो हजार रुपये और उसका मोबाइल लौटा दिया और चुपचाप चले जाने को कहा, लेकिन कल्लू नहीं माना। कुछ लोगों ने इसकी सूचना सीओ सिटी प्रथम मुकुल द्विवेदी को दे दी। मामले की जानकारी पर सीओ ने जांच शहर कोतवाल को सौंप दी है।
विज्ञापन

----------
मजदूर के पैसे गायब करने का मामला संज्ञान में आया है। जिसकी जांच शहर कोतवाल को सौंपी गई है। मजदूर ने अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी, अगर देता है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुकुल द्विवेदी, सीओ सिटी प्रथम

मजदूर कल्लू जंक्शन रोड के किनारे सड़क पर पड़ा था। रिक्शा चालक की मदद से उसे उठाकर एक साइड कर दिया गया। उसके पास मौजूद दो हजार रुपये और मोबाइल चौकी में जमा कराए गए और सुबह होश आने पर उसे लौटा दिया गया। रुपये छीनने का आरोप गलत है।
- ब्रह्मपाल, आरोपी सिपाही
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed