{"_id":"57702d554f1c1bc77379afaf","slug":"i-tried-to-rape-maternal-teenager","type":"story","status":"publish","title_hn":"ननिहाल आई किशोरी से रेप की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ननिहाल आई किशोरी से रेप की कोशिश
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
Updated Mon, 27 Jun 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ननिहाल में आई किशोरी को युवक ने दबोच लिया और चाकू के बल पर उसके साथ बलात्कार की कोशिश की। लड़की डर से बेहोश होकर गिर गई। पास में ही मौजूद लोगों के शोर मचाने पर भाग गया।
थाना भमोरा के गांव नौगवां निवासी एक किशोरी तीन दिन पहले फरीदपुर के गांव रूरिया में स्थित अपनी ननिहाल में मेहमानी खाने आई थी। लड़की रविवार सुबह सात बजे गांव के ही पास स्थित खेत में भिंडी तोड़ने गई थी। तभी गांव का ही रोशन उसे चाकू के बल पर खींचकर गन्ने के खेत में ले गया और उसके साथ बलात्कार का प्रयास किया। इससे लड़की सहमकर बेहोश होकर गिर गई। निगाह पड़ने पर पास ही खेत में काम कर रहे अन्य लोगों ने शेार मचाया तो रोशन चाकू लहराता हुआ भाग निकला। लोगों की सूचना पर ननिहाल वाले भी खेत पर पहुंच गए और लड़की को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी रोशन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। लड़की को मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।