फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Htyabhiyukt campaigning to arrest

चुनाव प्रचार कर रहे हत्याभियुक्त को गिरफ्तार करें

Sat, 07 May 2016 01:47 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 07 May 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
आंवला से भाजपा विधायक धर्मपाल सिंह ने आईजी विजय सिंह मीना से मिलकर प्रधानी की रंजिश में तीन माह पहले हुई हत्या में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार करने की मांग की। भाजपा विधायक ने पुलिस पर सपा के पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि हत्याभियुक्त प्रधान पूर्व विधायक का आंवला में चुनाव प्रचार कर रहा है लेकिन पुलिस  उसे गिरफ्तार नहीं कर रही।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र सिरौली के गांव बरशेर निवासी भजनलाल लोधी की 19 फरवरी 2016 को रात 1.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गोली लगने से राम औतार घायल हुआ था। ये घटना प्रधानी के चुनाव की रंजिश को लेकर हुई थी। भजनलाल, उदेशपाल और हरीशंकर तीनों प्रधानी का चुनाव लड़े थे। भाजपा विधायक धर्मपाल सिंह के अनुसार हरीशंकर और उदेशपाल ने आपस में समझौता कर लिया। इसमें भजनलाल की हार हुई और उदेशपाल प्रधान बन गया। बाद में दोनों ने प्रधानी की रंजिश मानते हुए भजनलाल की गोली मारकर हत्या कर दी। इस मामले में हरिशंकर, उदेश, अरविंद और धर्मेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। शुक्रवार को विधायक धर्मपाल सिंह बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ पहले एसएसपी से मिले। वहां से ठोस आश्वासन न मिलता देख आईजी से मिलने गए। विधायक का कहना है कि थाने में नामजद हत्याभियुक्त उदेश को सिरौली पुलिस पूर्व विधायक महिपाल सिंह के दवाब में गिरफ्तार नहीं कर रही है। हत्याभियुक्त आए दिन पीड़ित परिवार को जान माल की धमकी दे रहा है। आईजी ने विधायक को नियम संगत कार्रवाई का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन


‘पुलिस अपना काम कर रही है। मेरा इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। हम किसी पर आरोप प्रत्यारोप नहीं लगाते। मेरे और विधायक जी के मानसिक स्तर में काफी अंतर है।’ महिपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक 
विज्ञापन
विज्ञापन

  
‘पुलिस सत्ता के दबाव में काम कर रही है। पूर्व विधायक महिपाल सिंह का हत्याभियुक्त को पूरा संरक्षण है। वह जांच के नाम पर आरोपी को बचा रहे हैं और वह उनका चुनाव प्रचार कर रहा है।’ धर्मपाल सिंह, विधायक 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed