फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   "Honor " killings in the name of love

‘ऑनर’ के नाम पर प्रेम का कत्ल

Wed, 18 May 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Wed, 18 May 2016 02:11 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा की खाप पंचायतों के प्रेमी युगल को दिये जाने वाली बर्बर सजा से सभी वाकिफ हैं। पर बरेली जिला में भी तथाकथित सामाजिक सम्मान या ऑनर के नाम पर लगातार हत्याएं की जा रही हैं। बीते एक महीने में चार प्रेमी युगल को निशाना बनाया जा चुका है। जिसमें तीन युवतियां और एक युवक की हत्या की जा चुकी है। इन चारों केसों में ही हत्या के आरोपी परिवार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। ऐसे में ऑनर किलिंग की यह घटनाएं वयस्क युवाओं के बीच आतंक का कारण बन रही हैं।  
विज्ञापन

 
  ऑनर किलिंग को पचा गई पुलिस 
फरीदपुर। अपने रिश्तेदार युवक से दोस्ती कर बैठने की सजा एक 16 वर्षीय किशोरी को मरकर चुकानी पड़ी। एक गांव में युवती को उसके पिता और भाई ने 11 मई को मारकर उसका शव रामगंगा में बहा दिया। दो दिन तक दबी रही यह घटना गांव में चल रही चर्चा के माध्यम से मीडिया ने पड़ताल करके उजागर की। जिसके बाद एएसपी अभिनंदन सिंह ने किशोरी के गांव में जाकर जांच की। पूछताछ के लिए लड़की की मां और भाई को हिरासत में लिया गया। पर आखिर में पुलिस ने घरवालों के बयान के आधार पर उसकी मौत की वजह डायरिया की बीमारी को बताकर मामला रफादफा कर दिया। जबकि पुलिस चाहती तो रामगंगा में बहाई गई लाश का ढूंढवाकर उसका पोस्टमार्टम करवा सकती थी। 
विज्ञापन


बहन के दोस्त को भाइयों ने मार डाला  
फतेहगंज पश्चिमी। दो मई की रात लड़की के घर पर कथितरूप से पाए गए एक युवक को लड़की के परिवार ने मौत के घाट उतार दिया। युवक की लाश अगले दिन गांव में एक पेड़ पर लटकी पाई गई थी। अगरास गांव के निवासी गरीबुल्ला के बेटे रिफाकत हुसैन की हत्या में लड़की के पिता अलाउद्दीन और उसके बेटे अब्दुल खालिद समेत छह पर नामजद मुकदमा दर्ज है। पर चार आरोपी घटना के 15 दिन बाद भी गिरफ्त से बाहर हैं। रिफाकत की अलाउद्दीन की बेटी से कई वर्षों से दोस्ती थी। यह जानकारी जब परिवार को हुई तो पंचायत कराई गई, जिसमें दोनों का निकाह कराने का फैसला हुआ। पर इसके बाद योजनाबद्ध तरीके से युवक की हत्या कर दी गई। विवेचक अशोक कुमार ने बताया कि हम फरार अन्य आरोपी पप्पू गोली, इरफान पुत्र हशमुद्दीन, नन्हें बाबू पुत्र शम्सुद्दीन और नसीम पुत्र के तफ्तीश में जुटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमी को बना दिया युवती का हत्यारा  
भोजीपुरा। 3 अप्रैल की दोपहर एक 20 वर्षीय युवती को आग लगाकर मार डाला गया। युवती के भाई ने आरोप लगाया था कि घटना के समय घर में मौजूद युवती के दोस्त ने उसे आग लगा दी थी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी युवक भी घटना के समय आग में गंभीर रूप से झुलस गया था, जिसका पुलिस निगरानी में एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस केस में पहले दिन से ही गांव वालों व आरोपी पक्ष का कहना है कि प्रेमसंबंध का पता लगने पर खुद भाई ने ही बहन को आग लगा दी थी। युवक को भी मारने का प्रयास किया गया पर वह भाग निकला। जिसके बाद उस पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। हालांकि एसओ भोजीपुरा का कहना है कि इस विंदु पर कोई जांच नहीं की गई है। आरोपी युवक के भाई मोईन खां ने लड़की के भाई वसीम के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। 


भाइयों ने अधमरा किया तो व्यवस्था ने मार डाला 
बहेडी। इग्रा गांव में 29 अप्रैल की रात झूठी शान की खातिर सगे व तहेरे भाइयों ने अपनी बहन को डंडे व सरिया से पीटकर अधमरा कर दिया था। घायल युवती को उसकी मां और फरीदपुर चौकी पुलिस साथ इलाज के लिए सीएचसी ले गई थी, जहां इलाज न मिलने से उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो सगे भाई भगवानदास, रमेश के अलावा तहेरे भाई रामौतार एवं राम सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें से आरोपी तहेरे भाई रामौतार व राम सिंह फरार है। इस मामले में इलाज और कानूनी सहायता न देने के आरोपी डॉक्टर और कांस्टेबल पर आज तक कार्रवाई नहीं की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed