{"_id":"583474f64f1c1b282413b31b","slug":"he-left-to-go-to-school-for-fear-of-student-sohde","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदे के डर से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोहदे के डर से छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
Updated Wed, 23 Nov 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हजियापुर में सातवीं की छात्रा ने शोहदे के डर से स्कूल जाना छोड़ दिया। सोमवार को इसे लेकर हंगामा होने पर यूपी100 की गाड़ी मौके पर पहुंचक र पीड़िता को थाने लेकर पहुंच गई। मामले में छात्रा की मां की तहरीर पर बारादरी पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थाना बारादरी के हजियापुर की एक महिला अपनी नाबालिग बेटी और बेटे को लेकर सीओ तृतीय एएसपी आकाश तोमर के ऑफिस पहुंच गईं। उन्होंने सीओ को बताया कि उनके घर के सामने रहने वाला अरमान उर्फ भूरा नाम के लड़के ने उन्हें परेशान कर दिया है। उसके पति ट्रक चालक हैं, इसलिए ज्यादातर बाहर रहते हैं। वह स्कूल जाते समय उनकी नाबालिग बेटी पर फब्तियां कसता है। उसके भाई इलियास और उस्मान भी मेरी बेटी को परेशान करते हैं। शिकायत करने पर माता-पिता भी बेटों के साथ ही खड़े हो जाते हैं। काकरटोला की एक लड़की को स्कूल जाते वक्त छेड़छाड़ करने के आरोप में अरमान उर्फ भूरा पाक्सो एक्ट में जेल भी जा चुका है। छूटकर आने के बाद उसने फिर से यही हरकत करनी शुरू कर दी। मां ने बताया कि शोहदे के पीछा करने के डर उसकी बेटी नौ दिन से स्कूल नहीं गई है। सोमवार को परेशान होकर पुलिस के पास गई तो सिपाहियों ने अरमान और उसके परिवार वालों को चौकी आने को कहा, लेकिन कोई नहीं आया। वह छात्रा और उसकी मां को धमकाने लगे। कहने लगे कि मेरे खिलाफ कोई कार्रवाई हुई तो तुम्हारे घर कोई जिंदा नहीं रहेगा। सीओ ने महिला की बात सुनकर यूपी 100 की जगतपुर की गाड़ी को बुला लिया। गाड़ी से ही थाने पहुंची पीड़िता ने अपनी तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा लिखकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
स्कूल छोड़ने का मामला
माफी मांगने के बाद भी नहीं सुधरा
महिला ने बताया कि इससे पहले भी अरमान उनके घर में घुसकर मारपीट कर चुका है। उसने बदसलूकी भी की थी। शिकायत पर महिला अरमान को पकड़ लाई थी। पुलिस ने उससे माफी मंगवाने के बाद छोड़ दिया था।
विज्ञापन
मैं आत्महत्या करने को मजबूर हूं
महिला का कहना है कि शोहदों ने उसे बुरी तरह परेशान कर दिया है। रास्ते में निकलते ही गाली-गलौच करने लगता है। उसकी पुत्री शोहदों की हरकत से परेशान हो चुकी है। पुलिस ने इस बार आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो आत्महत्या करने को मजबूर हो जाऊंगी।