{"_id":"57e822504f1c1b5942573cdf","slug":"handed-over-to-a-friend-in-old-age-by-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुढ़ापे में निकाह करके दोस्त को सौंप दिया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुढ़ापे में निकाह करके दोस्त को सौंप दिया
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारादरी इलाके की महिला से बुढ़ापे में शादी करके एक व्यक्ति ने उसे अपने दोस्त को सौंप दिया। मामले में कोर्ट के आदेश पर पति समेत तार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
महिला का आरोप है कि 28 जून को उसकी बेवा मां ने उसका निकाह माजिद नाम के 60 साल के व्यक्ति से कर दी थी। उस समय उसकी उम्र करीब अठारह साल थी। गरीबी की वजह से मां ने उसका निकाह किया था। माजिद पहले से ही शादीशुदा थे। जबकि उन्होंने उसके परिवार से शादी की बात छुपाई थी। नौ महीने तक माजिद उसके साथ बतौर पत्नी रहते रहे। विरोध करने के बाद भी पति ने उसके साथ अप्राकृतिक मैथुन किया। उसके सास-ससुर भी पति से मिले हुए थे। इसी बीच माजिद उसे दावत खिलाने के बहाने अपने दोस्त हनीफ के घर ले गए। उन्होंने उसे हनीफ के हाथों बेच दिया और सौंपकर चले गए। हनीफ ने पांच महीने तक जबरन रेप किया और गर्भवती हो गई। इस दौरान मां उसकी खबर लेने माजिद के घर पहुंची तो पिटाई कर दी। वह मुकदमा दर्ज कराने थाने गई, लेकिन किसी ने नहीं सुनी। बाद में अधिकारियों से मिलकर भी इंसाफ की फरियाद लगाई। पीड़िता ने बताया कि कोर्ट ने उसकी अर्जी स्वीकार करके आरोपियों के खिलाफ मुकदमा लिखकर कार्रवाई करने के आदेश दिए। एसएसआई प्रेमपाल वार्ष्णेय ने बताया कि मामले की छानबीन करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।