फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Goods worth 25 lacs seized at Bareilly Junction

जंक्शन पर 25 लाख का माल पकड़ा

Thu, 08 Mar 2018 08:01 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Thu, 08 Mar 2018 08:01 PM IST
विज्ञापन
Goods worth 25 lacs seized at Bareilly Junction
bareilly station
वाणिज्य कर विभाग ने जंक्शन पर छापा मारकर टैक्स चोरी करके लाया जा रहा 25 लाख का माल जब्त कर लिया। यह माल दिल्ली बरेली पैसेंजर से लाया गया था।
विज्ञापन

वाणिज्य कर विभाग को बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली कि दिल्ली पैसेंजर से टैक्स चोरी करके बड़ी मात्रा में रेडीमेड गारमेंट, इलेक्ट्रॉनिक्स और इलेक्ट्रिकल सामान लाया जा रहा है। ट्रेन को सुबह सवा दस बजे जंक्शन पहुंचना था। ट्रेन जंक्शन पहुंचने से पहले ही वाणिज्य कर के एडिशनल कमिश्नर एसपी सिंह लावलश्कर के साथ जंक्शन पहुंच गए। टीम ने 25 लाख रुपये कीमत के करीब 10 नग पकड़कर जब्त कर लिए। माल के साथ आ रहे व्यापारी सामान के कागज नहीं दिखा सके। एडिशनल कमिश्नर एसपी सिंह ने बताया कि माल को कब्जे में ले लिया है। अब व्यापारी को दोगुना टैक्स अदा करना पड़ेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed