{"_id":"5a7ca2584f1c1ba4268b95fd","slug":"four-minors-rescued-from-abductor","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीख मंगवाने के लिए करता था बच्चों को अगवा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भीख मंगवाने के लिए करता था बच्चों को अगवा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
minors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश कोे दहला देने वाले सनसनीखेज निठारी हत्याकांड के सुरेंद्र कोली की तरह ही मासूम बच्चों का अपहरणकर्ता विजय कुमार पुलिस के लिए पहेली बन गया है। बच्चों का अपहरण करने पीछे उसका मकसद क्या था? देर रात एलआईयू और सीओ तृतीय नीति द्विवेदी की पूछताछ में उसका खुलासा हुआ। शातिर अपहरणकर्ता विजय मासूम बच्चों को अगवा एक भीख मंगवाने वाले गिरोह के लिए करता था। एसपी सिटी रोहित सिंह ने बताया कि शुरुआती पूछताछ में इसके इनपुट मिले हैं।
शातिर अपहरणकर्ता विजय यह कहकर पुलिस को देर रात तक गुमराह करता रहा कि बच्चे भटकते हुए मिले थे। वह उन्हें घर पहुंचाना चाहता था, लेकिन पहला बच्चा हजियापुर से अगवा करने के बाद एजाजनगर गौंटिया से तीन बच्चों को अगवा करके भाग रहे विजय की मंशा पुलिस को बच्चों को घर पहुंचाने की नहीं लगी। एजाजनगर गौंटिया में घर के पास खेल रहे बच्चों को अगवा कर भाग रहा विजय एक किमी दूर चक महमूद में पकड़ा गया था। साइको किडनैपिंग की तर्ज पर विजय बच्चों का किसी थर्ड पार्टी से सौदा करता या बच्चों के साथ गंदी हरकत करके उनकी हत्या करता? ऐसे कई सवाल के जवाब तलाशने के लिए पुलिस ने लंबी पूछताछ की। जिसके बाद खुलासा हुआ कि वह भीख मंगवाने वाले एक गिरोह के लिए बच्चों को ले जा रहा था। पुलिस अब इस गिरोह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
तीन महीने पहले भी पब्लिक ने ही पकड़ा था विजय को
पुलिस तफ्तीश में सामने आया है कि विजय को तीन महीने पहले भी एक बच्चे को अगवा करने की कोशिश में पब्लिक ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। पुलिस ने उससे पूछताछ भी की थी, लेकिन परिवार वालों के तहरीर नहीं सौंपने पर पुलिस ने मामला रफा-दफा कर उसे छोड़ दिया था। अब एक बार फिर पब्लिक की ही सतर्कता से विजय को पकड़ा जा सका है। पुलिस और एलआईयू गुमशुदा बच्चों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
यह गंभीर मामला है। मैंने एलआईयू को पूछताछ के लिए लगाया है। तफ्तीश के लिए सीओ तृतीय को जिम्मेदारी सौंपी है। विजय से पूछताछ में सामने आया है कि वह बच्चों से भीख मंगवाने वाले किसी गिरोह के लिए काम करता है। - जोगेंद्र कुमार, एसएसपी बरेली