फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Found the body of driver coaching , girlfriend Sue

कोचिंग संचालक की लाश मिली, प्रेमिका पर मुकदमा

Mon, 20 Jun 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 20 Jun 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Found the body of driver coaching , girlfriend Sue
कोच‌िग टीचर का फाइल फोटो
बिथरीचैनपुर। धौरेरा माफी गांव के 27 वर्षीय कोचिंग शिक्षक अमित पटेल का शव रामनगर गांव के पूर्व प्रधान जगदीश प्रसाद के खेत में पड़ा मिला। पोस्टमार्टम में रिपोर्ट में उसकी मौत सिर, घुटने और सीने में गंभीर चोटें लगने से होना पाया गया है। बाइक सड़क किनारे टूटी पड़ी  थी। पुलिस का मानना है कि यह हादसा भी हो सकता है। हालांकि घरवालों ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी जिसके आधार पर प्रेमिका और उसके घरवालों के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

थाना इज्जतनगर के धौरेरा माफी निवासी अमित पटेल सेटेलाइट और लाल फाटक पर कोचिंग सेंटर चलाते थे। शनिवार की दोपहर तीन बजे अमित के पास फोन आया और वह घर से निकल गए। इसके बाद रात को वह घर नहीं लौटे। परिवार वालों ने उनकी तलाश की भी, फोन क रके अमित के बारे में पता भी किया। अमित के बारे में जानकारी नहीं मिलने से पूरा परिवार परेशान था। रविवार की सुबह सूचना मिली कि रामगंगा आवासीय योजना के निर्माणधीन आवासों और रामनगर गांव के बीच पूर्व प्रधान जगदीश प्रसाद के गन्ने के खेत में अमित का शव पड़ा मिला। शव के पास ही अमित की बाइक भी पड़ी हुई थी। जिसका अगला हिस्सा टूटा हुआ था। अमित की पीठ में भी चोट के निशान थे और मुंह सूजा हुआ था। उसके मुंह से झाग और खून निकल रहा था। परिवार वालों को पूर्व प्रधान के खेत में शव मिलने की सूचना मिली तो सभी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। अमित के पिता का आरोप है कि थाना क्योलड़ियां इलाके के गांव की शीतल नाम की लड़की से उसके बेटे के अवैध संबंध थे। अमित को फोन करके उसी ने बुलाया था। शीतल ने अपने पिता और भाईयों के साथ मिलकर अमित की गला दबाकर हत्या कर दी है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक अमित की मौत की वजह उसके सीने, सिर में चोट लगना है। उसके घुटने पर भी चोट के निशान मिले हैं। सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि अमित की पीटकर हत्या करने के बाद शव को खेत में हादसा बनाने के लिए तो नहीं फेंका गया है। एसपी सिटी समीर सौरभ ने बताया कि अमित के पिता की तहरीर पर मुकदमा लिखकर तफ्तीश कराई जा रही है। विवेचना के दौरान जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन


शॉपिंग कराने की बात दोस्त को बताई थी
अमित के पिता ने बताया कि शनिवार को शाम को साढ़े सात बजे के बाद से अमित का फोन बंद था। पिता ने बताया कि उसके दोस्त विपिन ने रविवार की सुबह उनके घर आकर बताया कि उसकी अमित से शनिवार को बात हुई थी। उसने बताया था कि वह अपनी दोस्त को शॉपिंग करा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मरने के बाद पहला फोन लड़की का ही आया
- शून्य-शून्य ओके ओके ओके के नाम से अमित के मोबाइल में फीड नंबर से 15 मिस्ड कॉल उसके फोन पर आई हैं। पुलिस को अंदाजा है कि शीतल ही उसके फोन कर रही थी। रविवार को फोन खुलने के  बाद भी पहला फोन उसी का आया है। पुलिस के मुताबिक शीतल की अमित से शादी की बात भी चल रही थी। चार भाई बहनों में अमित तीसरे नंबर का था। उसकी मौत के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed