फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Forty thousand women deal struck

चालीस हजार में कर डाला महिला का सौदा

Fri, 08 Jan 2016 01:51 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 08 Jan 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
Forty thousand women deal struck
बरेली। शाहजहांपुर से पति के ठुकराई महिला बभिया गांव के बाजार में 40 हजार रुपये में बिक गई, लेकिन पोल खुल जाने पर पुलिस बेचने वाले की पत्नी को महिला और बच्चों के साथ पकड़ लाई। महिला थाने में दोनों महिलाओं के साथ उनके बच्चों को भी हवालात में डाल दिया गया। बेचने का आरोपी पुलिस को चकमा देकर चौकी से भाग गया। खरीदने वाले को भी पुलिस ने कोई शिकायत न मिलने पर छोड़ दिया। कार्रवाई करने के बजाए पुलिस ने दोनों महिलाओं को उनके घर का पता लगाने के बाद कांट(शाहजहांपुर) छुड़वा दिया।
विज्ञापन

शाहजहांपुर की कोतवाली कांट के मोहल्ला गढ़ी पश्चिमी निवासी मान सिंह और उसकी पत्नी फरीदपुर के एक गांव की 35 वर्षीय महिला को बीस दिन पहले शादी कराने के बहाने से रुद्रपुर ले गए थे। इस महिला को पति ने दो साल पहले घर से निकाल दिया था। कांट के ही नजदीकी कमलनैनपुर गांव में महिला का मायका है। महिला का पांच साल का बेटा भी है। मान सिंह की पत्नी ने महिला को सहेली बना लिया। आरोप है कि मान सिंह और उसकी पत्नी ने रुद्रपुर में शादी का झांसा देकर महिला को बेचने की कोशिश की। सौदा करने वाला उसके लड़के को साथ रखने को तैयार नहीं हुआ, इसलिए बात नहीं बन पाई। वहां से महिला को लेकर मानसिंह और उसकी पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ मंगलवार को कैंट के बभिया गांव के बाजार आ गए। यहां मानसिंह की मुलाकात नबीनगर के एक बुजुर्ग व्यक्ति से हुई। मानसिंह की कथित पत्नी ने महिला के संबंध में बुजुर्ग से बात करते हुए कहा कि इसके पति ने छोड़ रखा है। किसी के साथ इसकी शादी करा दो। बाजार में ही महिला की बोली लगने लगी। बुजुर्ग ने ही चालीस हजार रुपये में महिला का सौदा कर लिया और पनाह देने के लिए घर ले गया। बुजुर्ग खरीदी गई महिला के साथ रात बिताने के बाद सुबह उसे 500 रुपये दिए। इसी बीच पूरे गांव में यह बात फैल चुकी थी कि दो महिलाएं बुजुर्ग के घर में ठहरी हुई हैं। उनमें से एक को उसने खरीद लिया है। इसी बीच किसी ने पुलिस चौकी में सूचना दे दी। इसके बाद बभिया पुलिस चौकी का सिपाही मानसिंह, उसकी पत्नी, इनके तीन बच्चों के साथ महिला और उसके बेटे को ले गया। बुजुर्ग को भी थाने बुला लिया गया, जिसके यहां महिलाएं रुकी थीं। मानसिंह चौकी से ही खिसक गया। शाम को महिलाओं और बच्चों को कैंट थाने से महिला थाने भिजवा दिया गया। बुधवार रात महिलाओं और बच्चों को महिला हवालात में डाल दिया गया। बृहस्पतिवार सुबह मीडिया ने महिला थाने की हवालात में बच्चों को बंद देखा तो हैरान रह गए। आला अफसरों को पता लगा तो महिलाओं और बच्चों को हवालात से निकाला गया।
विज्ञापन


पुलिस ने कर दी लीपापोती
जिस तरह शाहजहांपुर की महिला के बेचे जाने की बात आई थी। पुलिस को इस मामले में गंभीरता से काम लेना चाहिए था, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाए मामले में लीपापोती करके दोनों महिलाओं को बच्चों समेत आनन-फानन में कांट भिजवा दिया। इंस्पेक्टर कैंट का सूर्यनाथ सिंह यादव का कहना है कि किसी ने इस मामले में शिकायत ही नहीं की, शिकायत मिलती तो कार्रवाई कर दी जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
-महिलाओं और बच्चों को उनके घर का पता कराकर पुलिस टीम के साथ वहीं भिजवा दिया गया है। किसी महिला को पुलिस के कोई शिकायत नहीं थी। हवालात में बच्चों को बंद करने के मामले की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी-समीर सौरभ, एसपी सिटी

            
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed