फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fog took two Deaths

कोहरे ने ले ली दो लोगों की जान

Mon, 02 Jan 2017 01:09 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 02 Jan 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
शनिवार रात छाए घने कोहरे की वजह से ट्रक और कार टकराने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और कार में सवार दो लोग घायल हो गए। इसके अलावा एक अन्य मार्ग दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई। पुलिस ने रविवार को दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिए। 
विज्ञापन

आंवला-भमोरा रोड पर बने मकरंदपुर रेलवे फाटक पर देव स्थान के पास शनिवार की रात साढ़े नौ बजे छाए घने कोहरे में आंवला की ओर से आ रहे ट्रक में पीछे से आ रही एक आल्टो कार टकरा गई। हादसे में कार में सवार भास्कर जयसवाल पुत्र सूर्य प्रकाश निवासी कोहाड़ापीर और विशाल सक्सेना और गोपाल पुत्र जमुना प्रसाद निवासी गुददड़ बाग थाना प्रेमनगर घायल हो गए। घायल हुए तीनों लोगों को निजी अस्पताल लाया गया, जहां 35 वर्षीय गोपाल मौर्य ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने रविवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवार वालों को सौंप दिया। गोपाल मौर्य सब्जी बेचने का काम करता था। उसकी दो बेटियां हैं, जिनकी परवरिश पर संकट के बादल छा गए हैं। 
विज्ञापन

इसके अलावा शुक्रवार को देवचरा पीएनबी बैंक से पैसे निकालने आया सहासा बिशारतगंज का युवक सुखवीर सिंह पुत्र गोपाल सिंह बरेली बदायूं रोड पर बाइक की टक्कर लगने से गंभीर घायल हो गया, जिसे पुलिस ने अस्पताल भेजा। इलाज के दौरान शनिवार की देर शाम सुखवीर ने भी दम तोड़ दिया। सुखवीर के माता-पिता के अलावा पत्नी आशा देवी तथा ढाई वर्ष का एक बेटा है। वह दो भाईयों में बड़े थे। उसकी मौत से घर में कोहराम मचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed