फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Firing during the procession climbing, Kishore injured

बारात चढ़त के दौरान फायरिंग, किशोर घायल

Sat, 01 Jul 2017 01:27 AM IST
फरीदपुर।
फरीदपुर। Updated Sat, 01 Jul 2017 01:27 AM IST
विज्ञापन
Firing during the procession climbing, Kishore injured
बरेली/ - फोटो : बरेली/
 बारात चढ़त के दौरान शराब के नशे में हर्ष फायरिंग कर दी गई। जिसकी गोली लगने से एक किशोर घायल हो गया। फायरिंग से मौके पर भगदड़ मच गई। घायल किशोर को बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। 
विज्ञापन

फरीदपुर क्षेत्र के गांव पिपरथरा निवासी ओमप्रकाश की बेटी किरन की बृहस्पतिवार रात शादी थी। उनके यहां शाहजहांपुर के ग्राम मानुपर से बारात आई थी । बताया जाता है कि शादी समारोह का जश्न चल रहा था । इसी बीच गांव के रहने वाले दुल्हन के रिश्ते के भाई ने शराब के नशे में तमंचे से फायरिंग कर दी । तमंचे से निकली गोली बारात देख रहे 13 वर्षीय अमन शाह पुत्र रियासत शाह  के गर्दन पर लग गई । अमन वहीं गिर पड़ा और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल अमन को आनन फानन में बरेली के निजी अस्पताल लाया गया, जहां आपरेशन कर डॉक्टरों ने उसकी गर्दन में लगी गोली निकाल दिया। फिर भी उसकी हालत नाजुक बताई गई है। पुलिस ने घायल के परिजनों की ओर से  आरोपी आशाराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed