फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fire at plywood factory

प्लाईवुड फैक्ट्री में आग से 40 लाख का नुकसान 

Wed, 31 Jan 2018 12:38 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Wed, 31 Jan 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
Fire at plywood factory
fire
परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में स्थित गणपति प्लाईवुड फैक्ट्री के ड्रायर प्लांट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। फैक्ट्री के मजदूरों ने जब तक आग पर काबू पाने का उपक्रम किया तब तक आग ने फैक्ट्री के काफी हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। भटनागर कॉलोनी निवासी उमेश नेमानी की परसाखेड़ा रोड नंबर दो पर गणपति प्लाईवुड नाम से फैक्ट्री है। दोपहर में करीब 4:30 बजे फैक्ट्री के ड्रायर प्लांट में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे प्लांट को चपेट में ले लिया। मजदूरों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफ लता नहीं मिली। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। फैक्ट्री मालिक ने बताया कि इस हादसे में करीब 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


पॉलिटेक्निक में सिखाए अग्निकांड से निपटने के तरीके 
सीबीगंज। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में मंगलवार को मॉक ड्रिल आयोजित की गई। मॉक ड्रिल में संस्थान की छात्राओं एवं स्टाफ  को फायर सर्विस यूनिट परसाखेड़ा की टीम ने आग से बचाव एवं आग लगने पर उसे बुझाने के तरीकों की जानकारी दी। अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग करना भी सिखाया। फायर सर्विस की गाड़ी से कूड़े के ढेर में लगी आग को पानी से बुझाकर दिखाया। इस मौके पर फायर ब्रिगेड के रजीउद्दीन, वीरेंद्र सिंह, रामचंद्र, अलीशेर, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed