फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Fifteen million bags full of wedding jewelry theft

शादी में पंद्रह लाख के गहनों से भरा बैग चोरी

Fri, 05 Feb 2016 01:26 AM IST
बरेली
बरेली Updated Fri, 05 Feb 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
Fifteen million bags full of wedding jewelry theft
बरेली। पीलीभीत बाईपास रोड पर फहम लॉन से दू्ल्हे के कमरे में रखा दुल्हन का 15 लाख रुपये कीमत का गहनों से भरा बैग चोरी हो गया। बारात नेपाल के धनगढ़ी से आई थी। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने शादी हॉल के मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई कराने को हंगामा कर दिया। सीसीटीवी कैमरे में चोर की तस्वीर कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है, लेकिन अब तक सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात को नेपाल के धनगढ़ी निवासी कारोबारी रामचंद्र गुप्ता के बेटे सोनू गुप्ता और कटरा चांद खां के रहने वाले किराना व्यापारी सुरेश चंद्र गुप्ता की बेटी रुचि गुप्ता की शादी का कार्यक्रम फहम लॉन में चल रहा था। द्वारपूजन की रस्म चल रही थी। इस दौरान दूल्हा के कमरे में रखा काले रंग का बैग चोरी हो गया। घटना से दोनों पक्षों के लोगों में हड़कंप मच गया। रामचंद्र गुप्ता ने बताया बैग में 75 हजार रुपये की नगदी और करीब पंद्रह लाख रुपये का जेवर था। यह जेवर वह दुल्हन को चढ़ाने के लिए लाए थे। लड़का और लड़की दोनों के ही परिवार वालों ने बैग चोरी होते ही हंगामा खड़ा हो गया। बाराती और लड़की वालों का कहना था कि मैनेजर की साठगांठ से बैग चोरी हुआ है। इससे पहले भी कई बार फहम लॉन में दुल्हन के जेवर चोरी हो चुके हैं। परिवार वालों ने पुलिस के सामने सीसीटीवी फुटेज देखी। उसमें एक संदिग्ध लड़का दिखाई दे रहा है। प्रभारी निरीक्षक कमरुल हसन ने बताया कि सीसीटीवी में दिखाई दे रहे युवक की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। आसपास में युवक  के बारे में पता कराया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।    
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed