फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Farmer shot dead by dacoits

डकैतों ने किसान को गोली से उड़ाया

Thu, 01 Dec 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Thu, 01 Dec 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
Farmer shot dead by dacoits
Farmer shot dead by dacoits - फोटो : बरेली, अमर उजाला
परधौली गांव में मंगलवार रात डकैतों ने किसान महेंद्र पाल गंगवार को गोली से उड़ा दिया। छह से ज्यादा हथियारबंद बदमाश चोर बन कर गांव में घुसे थे चार दुकानों से माल समेट कर भाग रहे बदमाशों को जब महेंद्रपाल ने ललकारा को उन्होंने डैकतों के अंदाज में हथियार निकाल लिए और उन्हें गोली मार दी। महेंद्र गांव की तरफ भागे लेकिन कुछ दूर जाकर ही गिर गए और वहीं पर दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के छोटे भाई की तरफ से चोरी का विरोध करने पर हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर किया है। 
विज्ञापन

बड़ा बाईपास से आधा किमी दूर परधौली गांव निवासी 50 साल के महेंद्र पाल गंगवार तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। गांव से बल्लिया जाने वाले रास्ते के किनारे उन्होंने दस एकड़ जमीन में से छह दुकानें बना रखी हैं। इस जमीन का कुछ हिस्सा कोयला प्लांट और वर्कशाप के लिए करीब बारह बीघा जमीन राजेंद्र नगर कालोनी के राजीव बग्गा को  किराए पर दे रखी है। कोयला का प्लांट इन दिनों बंद चल रहा है। महेंद्र पाल  कोयला प्लांट और वर्कशाप के सुपरवाइजर की जिम्मेदारी भी निभाते थे और वहीं सोते थे। यहां से 500 मीटर के फासले पर महेंद्र का घर है।  रात करीब ढाई बजे छह से ज्यादा डकैतों ने महेंद्र पाल की मार्केट में स्थित चार दुकानों  के कुंडे तोड़कर उनमें से हजारों रुपये का सामान समेटकर लिया। आहट होने पर महेंद्र पाल ने बाहर निकल कर बदमाशों को ललकारा तो एक ने महेंद्र पर गोली चला दी। गोली लगते ही चीखते हुए महेंद्र अपने गांव की तरफ भागने लगे, लेकिन कुछ दूरी पर जाकर गिर पड़े। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाद में ग्रामीणों ने 100 नंबर पर सूचना देने की कोशिश की, लेकिन नंबर ही नहीं उठा। सुबह क रीब चार बजे  ग्रामीण बाइक से जाकर बड़े बाईपास से खड़ी यूपी 100 की गाड़ी को बुलाकर लाए। इंस्पेक्टर सीबीगंज राकेश सिंह मौके पर पहुंच गए। सीओे, एसपी सिटी के बाद एसएसपी ने भी घटना स्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

 अभिषेक गंगवार की दुकान का कुंडा तोड़कर डकैत 500 रुपये और लैपटॉप ले गए।  साबिर अली की टेलरिंग की दुकान  से करीब आठ हजार रुपये का कपड़ा और साउंड सिस्टम,  शरीफनगर इटौआ गांव के महेश गंगवार की दुकान से लैपटॉप, मोबाइल समेत करीब 30-35 हजार का माल समेट ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तिलियापुर में ताले तोड़े
परधौली गांव से बल्लिया की तरफ डेढ़ किमी दूरी पर तिलियापुर गांव है। परधौली से पहले डकैतों ने तिलियापुर गांव के शरीफ की दुकान के ताले तोड़ दिए थे, लेकिन माल नहीं ले जा पाए थे। इसी बीच शोर मच जाने पर डकैत वहां से भागकर परधौली आ गए थे।  ग्रामीणों के मुताबिक डकैतों के पास तमंचे और दो नाली बंदूक भी थी।


परधौली गांव में हुई घटना गंभीर है। खुलासा करने के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। क्राइम ब्रांच के अलावा एसपी सिटी और सीओ के अगुवाई में भी टीमें खुलासे में लगी हैं। सीओ को इस बात की जांच भी करने को कहा है कि पूरे घटनाक्रम में पुलिस की कहां खामी रही है। किसी की लापरवाही सामने आएगी तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- जोगेंद्र कुमार, एसएसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed