फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Eight years later received the reward of bravery

आठ साल बाद मिला बहादुरी का इनाम

Mon, 15 Aug 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 15 Aug 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
2008 में अलीगढ़ के कुख्यात अपराधी और 10 हजार के इनामी बदमाश हसीन बंटी को मुठभेड़ में मार गिराने वाले तत्कालीन एसएसपी विनोद कुमार सिंह, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ अरुण कुमार सिंह और इंस्पेक्टर किरनपाल सिंह को बहादुरी का पुरस्कार पाने के लिए आठ साल इंतजार करना पड़ा। सरकार चारों पुलिस अफसरों को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बहादुरी का मेडल देकर सम्मानित करेगी। शहर के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में आठ नवंबर 2008 को अलीगढ़ के कुख्यात 10 हजार के इनामी बदमाश हसीन उर्फ बंटी ने फन सिटी मालिक अनिल अग्रवाल के मुनीम का अपहरण कर लिया था। बदमाश की मुनीम को गाड़ी में डालकर पीलीभीत बाईपास रोड पर पूर्णागिरी ढाबे से भाग रहा था। सूचना मिलते ही तत्कालीन एसएसपी विनोद कुमार सिंह, एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, सीओ अरुण कुमार और इज्जतनगर इंस्पेक्टर किरनपाल सिंह ने बैरियर एक से बदमाश का पीछा करना शुरू कर दिया। तत्कालीन इंस्पेक्टर किरनपाल सिंह के अनुसार दूसरी ओर से एसओ की टीम बदमाश का पीछा कर रही थी। नहर के किनारे बदमाश की गाड़ी का टायर पंक्चर होेने पर पुलिस ने उसे घेरा तो बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की ओर से भी फायरिंग होने लगी। आधे घंटे की मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी बदमाश हसीन उर्फ बंटी मारा गया। पुलिस ने मुनीम को भी छुड़ा लिया। एक गोली तत्कालीन एसएसपी की जैकेट में भी लगी। जैकेट बुलेट प्रूफ होने की वजह से जान माल का नुकसान नहीं हुआ। तत्कालीन एसएसपी विनोद कुमार सिंह वर्तमान में भारत सरकार के गृहमंत्रालय में सचिव हैं जबकि तत्कालीन एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह गौतमबुद्ध नगर में अपर पुलिस अधीक्षक, अरुण कुमार सिंह मथुरा में एसपी सिटी के पद पर तैनात हैं जबकि इंस्पेक्टर किरनपाल सिंह की तैनाती बरेली आईजी ऑफिस में है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed