फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Dr. near Bareilly club . Brjeshhwar mobile looted

बरेली क्लब के पास डा. ब्रजेश्वर का मोबाइल लूटा

Fri, 26 Aug 2016 02:07 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Fri, 26 Aug 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
अति सुरक्षित माने जाने वाले सिविल लाइन इलाके में रात 10.30 बजे बरेली क्लब के सामने टहलने निकलने डॉक्टर का मोबाइल छीनकर लुटेरे बाइक से फर्राटा भरते हुए फरार हो गए। युवक लंबे समय से डॉक्टर की रेकी कर रहे थे। डाक्टर ने कोतवाली पुलिस को देर रात अज्ञात बाइक सवार लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी है। सिद्धि विनायक अस्पताल के एमडी डा. ब्रजेश्वर सिंह बरेली क्लब के सामने रोजाना टहलने जाते हैं। बृहस्पतिवार की रात 10.30 बजे भी वह रोजाना की तरह टहलने निकले। इसी बीच उनके मोबाइल पर किसी का फोन आ गया तो वह बात करने लगे। बाइक पर सवार दो लुटेरे काफी देर से उन पर नजर रखे हुए थे। वह सड़क के किनारे मोबाइल से बात करते हुए चल रहे थे कि इसी बीच दोनों बाइक सवार लुटेरों ने डॉक्टर के कान पर झपट्टा मारकर स्मार्ट फोन छीन लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते, तब तक बाइक पर फर्राटा भरते हुए लुटेरे फरार हो गए। पीड़ित डॉक्टर ने देर रात कोतवाली पुलिस को अज्ञात लुटेरों के खिलाफ तहरीर दी। सुरक्षित समझे जाने वाले बरेली क्लब के सामने अज्ञात लुटेरों की इस वारदात से यहां से गुजरने वाले यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed