{"_id":"58ffa7284f1c1bbb38c0ce03","slug":"doctor-threatens-the-couple-if-not-one-million-two-will-burn-alive","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर दंपति को धमकी, दस लाख दो नहीं तो जिंदा जला देंगे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टर दंपति को धमकी, दस लाख दो नहीं तो जिंदा जला देंगे
बरेली।
Updated Wed, 26 Apr 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
Doctor threatens the couple, if not one million two, will burn alive
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीपुरम निवासी डॉक्टर दंपति के आवास पर एक धमकी भरा पत्र पहुंचा। बदमाश ने डॉक्टर दंपति से दस लाख की रंगदारी मांगी थी। डॉक्टर के परिवार को दस लाख नहीं देने पर जिंदा जलाने की धमकी दी गई। डॉक्टर दंपति ने पत्र एसएसपी को सौंपकर सुरक्षा की मांग की है। बारादरी थाने में मुकदमा लिखकर जांच की जा रही है।
जिला चिकित्सालय बदायूं में फिजीशियन डॉक्टर की स्त्री रोग विशेषज्ञ पत्नी अपना क्लीनिक डीडीपुरम में चलाती हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह सात बजे आवास के कंपाउंड में यह धमकी भरा पत्र मिला। पत्र लेकर डॉक्टर दंपति एसएसपी जोगेंद्र कुमार से मिला। एसएसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिए। दंपति ने बारादरी थाने में तहरीर भी सौंपी है। जिसकी जांच मॉडल टाउन चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह सिद्धू कर रहे हैं। बारादरी इंस्पेक्टर संजय सिंह ने डॉक्टर के आवास के आस-पास पुलिस मोबाइल वैन तैनात की है। क्लीनिक पर आने वाले मरीजों पर भी निगाह रखी जा रही है। संदिग्ध व्यक्ति की उपस्थिति होने पर पुलिस पूछताछ कर रही है।
सीसीटीवी में नहीं दिखा पत्र फेंकने वाला
राजेंद्र सिंह ने डॉक्टर के क्लीनिक के ठीक सामने लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांची है। 24 घंटे की सीसीटीवी फुटेज में डॉक्टर की क्लीनिक का एक वार्ड ब्वाय स्कूटी बाहर निकालते हुए नजर आता है। इसके अलावा आवास के कंपाउंड के आस-पास कोई नजर नहीं आता है।
विज्ञापन
बच्चे की लिखावट में था पत्र
बच्चे की लिखावट वाले इस पत्र में लिखा था कि तू खुद को बहुत चालाक समझता है। दस लाख रुपया दे दें। नहीं तो तेरे परिवार को जिंदा जला दूंगा। पत्र के अंत में लिखा था कि मुख्यमंत्री पहले मेरा भाई था अब साला है। पत्र लिखने वाले ने अपना नाम चरन सिंह बंडा, झारखंड, भारत सरकार लिखा था।
इलाज कराने आए परिवार पर शक
डॉक्टर दंपति ने बीती 20 मार्च को अस्पताल में एक पुलिसकर्मी के परिवार के इलाज में हुए विवाद का जिक्र करते हुए शक जाहिर किया कि यह परिवार भी उनको दी गई धमकी के पीछे हो सकता है। अब विवेचक इस परिवार को ट्रेस कर रहा है।