फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   District alerts , late into the night checking

जिले में अलर्ट, देर रात तक चला चेकिंग

Mon, 15 Aug 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Mon, 15 Aug 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
सावन के अंतिम सोमवार और स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को लेकर जिले में अलर्ट जारी है। शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस, पीएसी और आरआरएफ के जवान मुस्तैद हैं। एसएसपी आरके भारद्वाज ने शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों, प्रमुख स्थानों और बदायूं रोड पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था देखी। एसपी सिटी समीर सौरभ ने रेलवे जंक्शन पर चेकिंग की। देर रात तक शहर के होटल, ढाबा आदि चेक किए गए।
विज्ञापन

पिछले सोमवार को हुए उपद्रव की वजह से शहर के प्राचीन मंदिर अलखनाथ पर विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए है। मंदिर परिसार के सामने रोड और रेलवे ट्रैक पर भी पुलिस टीम मुस्तैद की गई है। इसके अलावा त्रिवटीनाथ, वनखंडी नाथ, पशुपति नाथ, तपेश्वर नाथ, मढ़ीनाथ, धोपेश्वरनाथ मंदिरों पर भी पुलिस और पीएसी के जवान मुस्तैद हैं। खुफिया निगरानी के लिए आसपास घरों की छतों पर पुलिस वाले वीडियो कैमरा और रायफल के साथ रहेंगे। संवेदनशील स्थानों, प्रमुख चौराहों और कांवड़ियों के रास्ते में पुलिस और पीएसी लगाई गई है। मोबाइल टीमों को निर्देश हैं कि वे अपने क्षेत्र से गुजरने वाले कांवड़ियों के जत्थे के साथ रहें।
विज्ञापन

डीजीपी के निर्देश पर रविवार शाम चेकिंग अभियान शुरू किया गया। एसपी सिटी समीर सौरभ ने सीओ सिटी प्रथम, द्वितीय, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और खुफिया टीम के साथ  रेलवे जंक्शन पर चेकिंग की। इसके अलावा रोडवेज, सैटेलाइट बस अड्डा, पार्क और सार्वजनिक स्थनों पर चेकिंग की गई। रात 11 बजे से सिविल लाइंस, स्टेशन रोड इलाके में स्थित होटल चेक किए गए। शाम करीब छह बजे एसएसपी आरके भारद्वाज खुद शहर में निकले और प्रमुख शिवालयों में जाकर सुरक्षा इंतजाम देखे। इसके बाद बदायूं रोड पर भमोरा तक गए और कांवड़ियों के रास्ते में लगे पुलिस कर्मियों से बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीजीपी के निर्देश पर रविवार को शुरू किया चेकिंग अभियान सोमवार शाम तक चलेगा। स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम स्थलों को चेक करने के निर्देश भी दिए गए हैं। सभी जगह व्यापक सुरक्षा इंतजाम हैं। अफसरों को अपने क्षेत्र में भ्रमण करने को कहा गया है। - आशुतोष कुमार, डीआईजी           
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed